आप के साथ आप का विश्वास,कार्यकर्ता सम्मेलन 18 व 19 सितंबर को, देखिये लिस्ट कब कहां होगा आयोजन

बालोद। आम आदमी पार्टी बालोद छत्तीसगढ़ जिला अध्यक्ष दीपक आरदे ने बताया की आम आदमी पार्टी संगठन विस्तार हेतु व प्रदेश में बदलाव हेतु कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन पूरे छत्तीसगढ़ में कर रही है। जिसकी शुरुआत बालोद जिला से होगी। उक्त आयोजन बालोद जिले के तीनो विधानसभा में हो रही है।आप जिला सचिव कामता प्रसाद भंडारी ने बताया इस कार्यक्रम में प्रदेश सह प्रभारी सुरेश कठैत प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी प्रदेश सगठन मंत्री प्रफुल्ल बैस प्रदेश सह सयोंजक सूरज उप्पध्यय प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम चन्द्रकर प्रदेश सह सगठन मंत्री देवलाल नरेटी प्रदेश प्रवक्ता डाली साहू एवं जिला अध्यक्ष दीपक आरदे के मौजूद रहेंगे। सभी जिला के विधानसभा ब्लाक के एवं मण्डल कार्यकर्ता से अपील की गई है कि अपने अपने विधानसभा की सम्मेलन के दिन अधिक से अधिक सख्या में आ कर कार्यक्रम को सफल बनाएं। आप जिला मीडिया प्रभारी पंकज जैन ने कहा प्रदेश में सुधार लाना है आप के साथ आप का विश्वास,सभी कार्यकर्ता अपनी उपस्थिति प्रदान कर प्रदेश में सुधार हेतु अपनी ज़िमेदारी लें। आप में आप है इसको बताने का समय आ गया है।

कब कहां होगा सम्मेलन

1.गुंडरदेही विधानसभा
:- कार्यक्रम दिनांक 18/9/2021
:- स्थान साहू भवन गुंडरदेही
:- समय 10 बजे से 1 बजे तक

2.बालोद विधानसभा
:- कार्यक्रम दिनांक 18/9/2021
:- जिला कार्यालय सिवनी बालोद
:- समय 1 बजे से 5 बजे तक

3.डौंडी लोहारा विधानसभा
:- कार्यक्रम दिनांक 19/9/2021
:- स्थान गयात्री भवन क्रिकेट मैदान के पीछे दल्लीराजहरा
:- समय 10 बजे से 1 बजे तक

You cannot copy content of this page