DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अनूठा विरोध- एनएसयूआई ने बालोद नया बस स्टैंड में जूता पॉलिस कर मनाया गया बेरोजगारी दिवस इधर युवा कांग्रेस ने निकाली पद यात्रा

बालोद। छत्तीसगढ़ NSUI प्रदेश प्रभारी विशाल चौधरी, छत्तीसगढ़ NSUI प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशानुसार आज देश मे बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ केंद्र में बैठी मोदी सरकार औऱ नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश NSUI बेरोजगार दिवस मना रही है। जिसके विरोध में छत्तीसगढ़ NSUI प्रदेश सचिव जितेंद्र पाण्डेय के नेतृत्व में बालोद जिला NSUI के तत्वाधान में बालोद नया बस स्टैंड में जूता चप्पल पालिस कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

वहीं NSUI प्रदेश सचिव जितेंद्र पाण्डेय ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने युवाओं छात्रों से लोकलुभावन वादा कर के सत्ता में बैठी तब बोली थी कि हर साल 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे। लेकिन रोजगार देने के बजाए सरकारी संस्थानों को बेचने और बड़ी बड़ी कंपनियों को बंद करने का काम किया। केंद्र में बैठी BJP की मोदी सरकार बेरोजगारो को रोजगार देने के बजाए उनसे रोजगार छीनने का काम कर रही है। जिसका NSUI पुरज़ोर विरोध करती है।

इस दौरान NSUI प्रदेश सचिव जितेंद्र पाण्डेय, NSUI जिला अध्यक्ष कुलदीप यादव, जिला संयोजक तिलक देशमुख, छात्र नेता लकी सिन्हा, मनीष साहू, मयंक गंगराले, मनीष कुमार,योगेश सोनी,भूपेंद्र कुमार, राहुल गुप्ता, जतिन ठाकुर, किसन गौर, टेमन गावड़े, दीनबंधु, भगत ध्रुबे, वेदव्यास यादव,राजकुमार, नुतेश देवांगन, एवं NSUI के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इधर निकली पद यात्रा

राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचंद कोको पाढ़ी के निर्देशानुसार बालोद जिला युवा कांग्रेस द्वारा पद यात्रा निकाली गयी। जिसमें प्रमुख रूप से कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, संसदीय सचिव कुँवर निषाद , बालोद विधायक संगीता सिन्हा , पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा , जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चन्द्र प्रभा सुधाकर , युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रशान्त बोकड़े सहित समस्त युवा कांग्रेस के कार्यकर्त्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page