DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

BalodBreaking- सड़क हादसे में बोरगहन के शिक्षक की मौत, स्कूल जा रहे थे पढ़ाने, देखिए कैसे हुआ हादसा

मृतक शिक्षक

बालोद/अर्जुंदा। अर्जुंदा के समीप ग्राम बोरगहन के रहने वाले खेमेन्द्र उर्फ भोला ठाकुर की सड़क हादसे में 17 सितंबर को सुबह करीब 9 बजे मौत हो गई। हादसा स्कूल जाने के दौरान हुआ। वे ग्राम नवागांव डूंडेरा में प्राइमरी स्कूल में शिक्षक थे। अपने घर से नई बाइक सुपर स्प्लेंडर में स्कूल जाने के लिए निकले थे। परस तराई के मुख्य चौक में मोड़ पर तेज रफ्तार के कारण उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वे व्यवसायिक परिसर के सामने गिर पड़े। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उन्होंने हेलमेट भी नही पहना था। सिर पर गंभीर चोंट आई थी काफी खून बह गया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण जुटे। ग्राम सरपंच भी पहुंचे। इस घटना पर शिक्षक साथियों ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। लगभग 35 वर्ष खेमेन्द्र को लोग गांव में भोलाराम से ही जानते थे। जब हादसे की खबर मिली तो लोग स्तब्ध रह गए। वही शाला परिवार ने भी इस पर शोक जताया।

You cannot copy content of this page