DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

छत्तीसगढ़ में अब तक 1004 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज , अभी भी कई जगह बाढ़ की चपेट में, सरकार ने मांगी जिला प्रशासन से बारिश से नुकसान की रिपोर्ट

बालोद/रायपुर – राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक 1 जून 2021 से अब तक राज्य में 1004 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 15 सितम्बर तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार सुकमा जिले में सर्वाधिक 1337.9 मिमी और कबीरधाम जिले में सबसे कम 789.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।  राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा में 850.2 मिमी, सूरजपुर में 1129.9 मिमी, बलरामपुर में 947.3 मिमी, जशपुर में 984.8 मिमी, कोरिया में 921.5 मिमी, रायपुर में 874.5 मिमी, बलौदाबाजार में 931.4 मिमी, गरियाबंद में 987.2 मिमी, महासमुंद में 853.9 मिमी, धमतरी में 952.7 मिमी, बिलासपुर में 997.2 मिमी, मुंगेली में 978.9 मिमी, रायगढ़ में 874.3 मिमी, जांजगीर चांपा में 1018.4 मिमी, कोरबा में 1332.1 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 1258 दुर्ग में 956.7 मिमी, राजनांदगांव में 871.6 मिमी, बालोद में 839 मिमी, बेमेतरा में 1088.9 मिमी, बस्तर में 1024.8 मिमी, कोण्डागांव में 989.4 मिमी, कांकेर में 945.7 मिमी, नारायणपुर में 1136.8 मिमी, दंतेवाड़ा में 1101 मिमी और बीजापुर में 1138.2 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने कलेक्टरों से वर्षा की स्थिति तथा प्रभावित फसलों की जानकारी मांगी

छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों से जिले में अब तक हुई वर्षा की स्थिति, बोई गयी खरीफ फसलों का राजस्व ग्राम बार रकबा, खण्ड एवं अनियमित वर्षा से फसलों की प्रभावित उत्पादकता की जानकारी मांगी गयी है। इस संबंध में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की सचिव सुश्री रीता शांडिल्य ने जिला कलेक्टरों को पत्र प्रेषित कर निर्धारित प्रपत्र में 17 सितम्बर तक अनिवार्य रूप से जानकारी राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन को प्रषित करने के निर्देश दिए हैं। 

इधर बालोद कलेक्टर ने गुरूर विकासखण्ड के बाढ़ प्रभावित ग्रामों का किया निरीक्षण


कलेक्टर जनमेजय महोबे ने गुरूर विकासखण्ड के बाढ़ प्रभावित ग्राम फागुन्दाह और ग्राम अकलवारा का निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने ग्राम फागुन्दाह में निमार्णाधीन डायवर्सन पूल का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर ने वहॉ ग्रामीणों से चर्चा किया और अतिवर्षा से फसलों एवं मकानों को हुई क्षति का आंकलन कर मुआवजा प्रकरण तैयार करने तथा प्रभावितों को मुआवजा दिलाने के निर्देश राजस्व विभाग के अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर एस.डी.एम. श्री अमित श्रीवास्तव, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राजेन्द्र पडौति, तहसीलदार आदि मौजूद थे।

बाढ़ की चपेट में कई इलाके

इधर लगातार बारिश के बाद 15 सितम्बर को मौसम कुछ खुला जरुर है लेकिन बाढ़ की चपेट में कई इलाके आ गये हैं. गांव के छोटे पुल जलमग्न होने से रास्ते बंद हैं. सड़क खराब हो गई है तो लोग आवागमन व जल निकासी की समस्या से जूझ रहे हैं. निपानी, पसौद, बोरी सहित कई गांव में परेशानी ज्यादा देखने को मिल रही है. देखिये कुछ तस्वीरें ….

बालोद जिले में अब तक 839 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज


जिले में चालू मानसून सत्र के दौरान 01 जून से आज 15 सितंबर 2021 तक 839 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। कलेक्टर कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार बालोद तहसील में अब तक 856.1 मिलीमीटर, गुरूर तहसील में 852.6 मिलीमीटर, गुण्डरदेही तहसील में 769 मिलीमीटर, डौण्डी तहसील में 809.8 मिलीमीटर, डौण्डीलोहारा तहसील में 941.9 मिलीमीटर और अर्जुन्दा तहसील में 804.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

You cannot copy content of this page