DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अखिल भारतीय हल्बा हल्बी समाज के सेवानिवित्त शिक्षकों का सम्मान समारोह

दल्लीराजहरा। ग्राम कुसुमकसा में सेवानिवित्त शिक्षकों का सम्मान समारोह अखिल भारतीय हल्बा हल्बी समाज जनपद सदस्य संजय बैस के मुख्यातिथि में रखा गया। कार्यक्रम में सरपंच शिवराम सिन्द्रामे, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र महाल भी उपस्थित रहे। सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की प्रारंभ किया गया। सभी गुरुजनों का शाल श्री फल देकर सम्मान जनपद सदस्य संजय बैस के हाथों किए।

सभी गुरुजनों ने बारी बारी से अपने बिताए हुए पल व पढ़ाये हुये पल को याद कर लोगो के बीच साझा किए। उन्होंने कहा कि आप लोग हमें सम्मान देकर हमारी उम्र और बढ़ा दिए हो। मंच को सम्बोधित करते हुये संजय बैस ने कहा कि आप जैसे गुरुजनों का पुण्य सानिध्य पाकर कुसुमकसा गौरवान्वित महसूस कर रहा है। हम आपके बताए हुए रास्ते पर अमल कर गांव को निरन्तर प्रगति की ओर ले जाएंगे। सम्मान समारोह में सेवा निवित्त शिक्षक पी आर किशोर, अवध राम पिस्दा, रूपनारायण सिन्हा, राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित वाय पी गांगुली,शंकर पिस्दा बीआर देवांगन, शंकर पिस्दा का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में हल्बा समाज के ब्लाक अध्यक्ष तिहार सिंग तारम ने स्वागत भाषण और मंच संचालन नन्दकिशोर पिस्दा,सुरेश कोठारी ने किया। अंत मे आभार प्रदर्शन कुसुम ब्लाक के कर्मचारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राम कुमार ठाकुर ने किया।

You cannot copy content of this page