DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शिक्षक दिवस पर DAILYBALODNEWS की प्रस्तुति-जिले में शिक्षा को डिजिटल बनाने में इनकी रही अहम भूमिका, आज हर स्कूल इस राह पर

बालोद – जितेंद्र शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी, जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ, जो जिला सचिव भारत स्काउट गाइड के साथ व्याख्याता, हायर सेकेंडरी स्कूल फागुनदाह, गुरूर भी हैं.पढ़ाई के क्षेत्र में जिले के स्कूलों के डिजिटलीकरण में उनकी महती भूमिका रही। क्रिएटिव टीचर्स की “शिक्षाज्योति” टीम बनाकर जिला प्रशासन के सहयोग से प्राथमिक/माध्यमिक/हायर सेकेण्डरी शालाओ में स्मार्ट क्लास स्थापित करने में उन्होंने अग्रणी भूमिका निभाई। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में अपने नेतृत्व शिक्षाज्योति टीम बनाकर प्राथमिक शाला के पाठ्यक्रम के डिजिटलीकरण करने का प्रयास किया। जिसे जिला प्रशासन ने तत्कालीन मुख्यमंत्री रमन सिंह से शुभारंभ कराया था। जरूरतमंद विद्यार्थियों को पुस्तक,गणवेश फीस आदि जरुरत की सामग्री का सहयोग करते हैं। विद्यालय के 10 बच्चों को स्काउट गाइड में राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त करने में कुशल मार्गदर्शन रहा। जिले के स्काउटिंग गतिविधियों को राज्य में अग्रणी रखने में महत्वपूर्ण भूमिका है। विज्ञान विषय के स्टेट मास्टर ट्रेनर्स रहे और वर्तमान में अंग्रेजी के व्याख्याता हैं। इसके अलावा एक उत्कृष्ठ मंच संचालक हैं, महामहिम राज्यपाल ,मुख्यमंत्री जैसे विशिष्ट अतिथियो से युक्त मंच संचालन का अनुभव व उच्च कोटि वक्ता व साहित्यकार भी हैं।

DAILYBALODNEWS द्वारा प्रदत्त अभिनंदन पुष्प

You cannot copy content of this page