DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आज नगर पंचायत लोहारा की अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू का जन्मदिन होगा ख़ास, नेकी की दीवार सहित कई प्रेरक कार्यों की होगी शुरुआत

बालोद/डौंडीलोहारा – नगर पंचायत डौंडीलोहारा की अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू के जन्मदिन (5 सितंबर) को आज खास तौर से मनाया जाएगा.प्रतिक्षा बस स्टैंड डौंडीलोहारा में विशेष आयोजन होंगे. जिसमें पहला प्रेरक काम नेकी का दीवार,,, नेकी कर दरिया में डाल का होगा. जिसमें सभी जनप्रतिनिधि और नगर के आम नागरिक गण जो आपके पास अधिक है या आपके जरूरत की वस्तु नहीं है उसे नगर पंचायत डौंडीलोहारा या कार्यक्रम स्थल प्रतीक्षा बस स्टैंड जमा करेंगे. जिसे नगर के अन्य जरूरतमंद लोग उपयोग में ला सके. उसी का नाम ,नेकी का दीवार ,, नेकी कर दरिया में डाल रखा गया है. नगर कांग्रेस कमेटी डौंडीलोहारा के अध्यक्ष गोपी साहू के संयोजन में कार्यक्रम हो रहा है. उन्होंने बताया इस कार्यक्रम में लोगों की सहभागिता से नेकी की दीवार कार्यक्रम को गति मिलेगी और जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ मिलेगा.

शिक्षक सम्मान समारोह

नगरी निकाय क्षेत्र अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों का सम्मान नगर पंचायत प्रांगण में किया जाएगा इसके अलावा कोरोना वारियर्स,  स्वच्छता दीदियों और सफाई कर्मचारियों को सुरक्षा किट वितरण एवं सम्मान समारोह नगर पंचायत प्रांगण डौंडीलोहारा में होगा. दिव्यांग जनों को दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं दिव्यांग उपकरण वितरण कार्यक्रम नगर पंचायत डौंडीलोहारा में होगा कार्यक्रम समय 2 बजे से शाम 5:30 बजे तक तय किया गया है

ये होंगे अतिथि

मुख्य अतिथि गोपाल प्रजापति, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डौंडीलोहारा होंगे. अध्यक्षता श्रीमती लोकेश्वरी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा करेंगी. विशेष अतिथि श्रीमती विद्या शर्मा उपाध्यक्ष, आरसी देशलहरा सेवानिवृत्त विकास खंड शिक्षा अधिकारी डौंडीलोहारा, हस्तीमल सांखला महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी बालोद, ताराचंद लोढा अध्यक्ष जीवनदीप समिति डौंडीलोहारा,  प्रकाश राव शर्मा अध्यक्ष जनभागीदारी समिति एकलव्य महाविद्यालय डौंडीलोहारा, ममता शर्मा अध्यक्ष महिला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डौंडीलोहारा एवं समस्त पार्षद एवं एल्डरमैन साथी मौजूद रहेंगे.

You cannot copy content of this page