DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का हुआ आयोजन, विधायक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

गुरुर। गुरुर में शनिवार को नेहरू युवा केंद्र दुर्ग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना जिला बालोद के द्वारा फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।आजादी का अमृत महोत्सव जनभागीदारी से जन आंदोलन कार्यक्रम के तहत उक्त आयोजन 13 अगस्त से 2 अक्टूबर तक हो रहा है। इसके अंतर्गत गुरुर में आयोजन हुआ। जहां पर रासेयो के बच्चों ने देशभक्ति थीम पर वेशभूषा धारण किए हुए शामिल हुए।

तो वही इस दौड़ को विधायक संगीता सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौड़ के बाद विधायक संगीता सिन्हा ने प्रतिभागियों को देश की एकता अखंडता को कायम रखने के लिए शपथ भी दिलाई व अपना काम ईमानदारी से करने के लिए भी प्रोत्साहित किया। इस दौरान टिकेश्वरीसाहू, उपाध्यक्ष जनपद तोशन साहू, समस्त पार्षद एल्डरमैन महाविद्यालय के प्रिंसिपल एवं टीचर शामिल रहे।

You cannot copy content of this page