DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विधायक की मदद से महिला स्व सहायता समूह होंगी आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर, ढांचा टूल किट दिलवाने का आश्वासन

बालोद/ गुरुर। ग्राम पंचायत कन्हारपुरी के गौठान में गोधन न्याय योजना के तहत महिला स्व सहायता समूह की दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 8 महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए मार्गदर्शन देने क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक संगीता सिन्हा भी सम्मिलित हुई। उनके साथ रोशन साहू, सरपंच भागा बाई साहू, कृषि विभाग के अधिकारी, जनपद के एडिशनल सीईओ, जनपद के कर्मचारी, युवा कांग्रेस के महामंत्री सुमित राजपूत सहित अन्य प्रमुख मौजूद रहे। इस प्रशिक्षण के दौरान विधायक संगीता सिन्हा ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया व कहा कि एकजुट होकर काम करें और शासन की योजनाओं का लाभ ले। काम के प्रति लगन और ईमानदारी रखें तो सफलता जरूर मिलेगी।

जो प्रशिक्षण दिया जा रहा है उसे बारीकी से समझे व उस पर अनवरत बने रहें। ताकि प्रशिक्षण का उद्देश्य पूर्ण हो। आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। पुरुषों से भी आगे निकल रही हैं। ऐसे में कोई भी अवसर ना छोड़े जहां हमें अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिले। प्रशिक्षण में जो बताया गया है उससे आजीविका के साधन जुटाने में महत्वपूर्ण सहायता मिलती है। इस दौरान स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा विधायक से अपनी एक मांग भी रखी।

विशेष सामान को बनाने जैसे कि दीया, मूर्तियां बनाने के लिए ढांचा टूल किट की मांग की गई। जिस पर विधायक ने बहुत ही जल्द उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। विधायक की इस आश्वासन से महिलाओं को संबल प्राप्त हुआ और वे जल्द ही ढांचा टूल किट प्राप्त होने के बाद अपने काम में जुट जाने के लिए संकल्पित हुए। महिलाओं ने विधायक का आभार जताया है तो विधायक ने महिलाओं के आर्थिक प्रगति की कामना की।

You cannot copy content of this page