DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बढ़ती महंगाई को लेकर युवा कांग्रेस उतरी सड़को पर,गैस टंकी लेकर सड़को पर की नारेबाजी और मोदी का पुतला दहन


दल्लीराजहरा/बालोद। भारतीय युवा कांग्रेस व छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी के निर्देशानुसार बालोद जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत बोकड़े ने बढ़ती महँगाई , तेल, पेट्रोल गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ दल्ली राजहरा नगर में सड़को पर सिलेंडर रख प्रदर्शन किया। उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंक कर जमकर नारे बाजी की। इस दौरान जिला अध्यक्ष प्रशांत बोकड़े सहित अन्य प्रमुख कार्यकर्ता में मौजूद रहे।

इधर बालोद में भी प्रदर्शन

बालोद में पुतला दहन में जिला अध्यक्ष प्रशांत बोकड़े, उपाध्यक्ष दिनेश्वर साहू,जिला प्रशासनिक महासचिव आदित्य दुबे, ब्लॉक अध्यक्ष संदीप साहू,शहर अध्यक्ष साजन पटेल,देवेंद्र साहू विधानसभा उपाध्यक्ष, योगेश पटेल,आदि, डामेंद्र, भोजेन्द्र साहू, मुकुंद ठाकुर, भोपेन्द्र निषाद, राहुल निषाद,कनेहया विश्कर्मा, , प्रेम सिंह,दीपक पाल, यमन ठाकुर, पुकेश्वर बघेल,हेमंत मंडावी, राहुल,आदि सभी युवा कांग्रेस शामिल रहे।

You cannot copy content of this page