DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिला अस्पताल बालोद में मुस्कुराई तीन जिन्दगी -सिजेरियन आपरेशन से महिला ने दिया जुडवा बच्चों को जन्म

बालोद-जिला अस्पताल बालोद में आज एक गर्भवती महिला का सफलतापूर्वक सिजेरियन आपरेशन किया गया। सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ.एस.एस.देवदास ने बताया कि डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम मड़ियाकट्टा की श्रीमती रीना बाई पति नंदकुमार का आज प्रातः 11.35 बजे सिजेरियन आपरेशन किया गया। उन्होंने बताया कि सिजेरियन आपरेशन से महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। सिजेरियन प्रसव आपरेशन टीम में डॉ. एस.एस.देवदास (निःश्चेतना विशेषज्ञ/सिविल सर्जन), डॉ. तोमेश श्रीमाली (अस्पताल सलाहकार), डॉ. भूपेन्द्र भगत (चिकित्सा अधिकारी), डॉ. ओ.पी.वर्मा (अस्पताल सलाहकार), श्रीमती सुनीता देवदास (प्रभारी मेट्रन), श्रीमती शैलेन्द्री नेताम (प्रभारी मेट्रन) सहित अन्य चिकित्सक तथा स्टाफ का योगदान रहा।

You cannot copy content of this page