DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भाजपाइयों ने युवाओं से भरवाया बेरोजगारी फॉर्म, भूपेश सरकार के खिलाफ जन चौपाल

बालोद। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार के मार्गदर्शन पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष आदित्य पिपरे के निर्देश पर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू के सानिध्य में युवामोर्चा ग्रामीण मंडल प्रभारी एकांत पवार की मौजूदगी में मंडल अध्यक्ष युवामोर्चा पार्थ साहू के नेतृत्व पर युवामोर्चा ग्रमीण मंडल बालोद के द्वारा जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम बेलमाण्ड , बिरेतरा, चारवाही, निपानी, करहीभदर में बेरोजगार युवाओं ने प्रदेश की धोखेबाज भूपेश सरकार के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन करते हुए बेरोजगारी फार्म भरा और सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अब युवा जाग उठा है और इस सरकार को उखाड़ फेंकने में भाजपा के साथ खड़ी है। इस कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राकेश यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र देशमुख ,ग्रामीण मंडल महामंत्री बिरेंद्र साहू, जिला उपाध्यक्ष युवामोर्चा संजय साहू, सोनसाय लेंडिया,चित्रसेन साहू,प्रकाश साहू, भूपेंद्र चंद्राकर, संतोष गजेंद्र ,महामंत्री संजय जांगड़े, कुलदीप यादव , पीयूष साहू मनोज साहू उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page