DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पहले बैठक में ही मिला था जिला प्रशासन का निर्देश- मना सकते हैं जन्माष्टमी, अब तैयारी हुई तो आ गया आदेश- नहीं कर सकते आयोजन, हिन्दू संगठन अड़े और बोले धूमधाम से होगा आयोजन,नहीं मानेंगे आदेश

दादु सिन्हा धमतरी। जन्माष्टमी को लेकर पूरी तैयारी हो जाने के बाद एन वक्त में जिला प्रशासन द्वारा आदेश जारी कर आयोजन पर पाबंदी लगाए जाने से श्री राम हिंदू संगठन ने नाराजगी जाहिर की है और वे अपने निर्णय पर अड़े हुए जन्माष्टमी आयोजन करने का फैसला ले चुके हैं। धमतरी में जिला प्रशासन और श्री राम हिंदू संगठन आमने-सामने आ गए हैं। हिंदू संगठन के लोगों का कहना है कि हम आदेश नहीं मानेंगे। तैयारी हो गई है और हम जन्माष्टमी भी पूरे उत्साह के साथ मनाएंगे। कलेक्टर पीएस एल्मा ने 29 अगस्त की शाम एक बड़ा आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि कोरोना संक्रमण की दर पूर्व से कम हुई है परंतु जन स्वास्थ्य तथा लोक हित को ध्यान में रखते हुए 30 अगस्त सोमवार को कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सामूहिक महोत्सव का आयोजन मटका फोड़ पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया जाता है तदनुसार जारी एसओपी का पालन करते हुए कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से माना गया है। कलेक्टर के इस आदेश से हड़कंप मच गया है।
इधर श्रीराम हिंदू संगठन ने अपना प्रेस विज्ञप्ति करते हुए कहा है कि कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर जिला प्रशासन धमतरी के शांति समिति की बैठक में सर्व सहमति के साथ जन्माष्टमी पर्व को धूम धाम से मनाने का निर्णय लिया गया था। धमतरी जिले में जन्माष्टमी पर्व मनाने की सम्पूर्ण तैयारी हो चुकी है लेकिन अचानक जन्माष्टमी पर्व की तैयारी होने के बाद जिला प्रशासन धमतरी के व्दारा गाइड लाइन जारी किया जाता है और कहा जाता है कि जन्माष्टमी पर्व सामुहिक श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर प्रतिबंध लगाया गया है लेकिन सर्व हिन्दू समाज एवं श्री राम हिन्दू संगठन धमतरी ने यह निर्णय लिया है कि यह श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को पूर्व की तरह भव्य रूप से मनाएंगे और इस आयोजन में समस्त शहर के वार्डवासियों को धूमधाम से आयोजन होगा। श्री राम हिन्दू संगठन धमतरी ने जिलेवासियों से अपील किया है कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को धूमधाम से मनाए है और सभी भक्तों से निवेदन किया गया है कि मास्क सैनेटाइजर और सोशल डिस्टेंसिग का पालन किया जाए।

You cannot copy content of this page