DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भाजयुमो का प्रथम कार्यसमिति बैठक संपन्न, वरिष्ठ नेताओं ने किया मार्गदर्शन

बालोद
भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर मंडल द्वारा प्रथम कार्यसमिति की बैठक रविवार को शहर के कबीर मंदिर में रखी गई। उक्त बैठक के प्रथम सत्र के उद्घाटन समारोह के रूप में अतिथि स्वरूप मार्ग दर्शन के लिए भाजपा के जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार, वरिष्ठ भाजपा नेता पवन साहू , शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष आदित्य पिपरे, प्रदेश कार्यसमिति युवा मोर्चा के सदस्य अमित चोपड़ा, जिला महामंत्री युवा मोर्चा खेमलाल देवांगन, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, मंडल प्रभारी संजय साहू थे। प्रथम सत्र के अध्यक्षीय उद्बोधन भाजयुमो के शहर अध्यक्ष कमलेश वाधवानी ने दिया। उन्होंने मोर्चा के अब तक की गतिविधियों से अवगत कराया। तो वहीं द्वितीय सत्र समापन सत्र के मार्गदर्शन करने के लिए प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता यशवंत जैन, प्रदेश भाजपा मंत्री राकेश यादव, प्रदेश महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा शाहिद खान, वरिष्ठ भाजपा नेता कमलेश सोनी, सुरेंद्र देशमुख, दुर्गानंद साहू, भाजपा शहर मंडल महामंत्री संतोष कौशिक, भाजपा शहर मंडल महामंत्री नरेंद्र सोनवाणी, कमल पंपालिया, भाजपा शहर मंडल मंत्री व मंडल से युवा मोर्चा प्रभारी अजय बाफना युवा मोर्चा प्रभारी मौजूद रहे।

मंच संचालन सुप्रीत शर्मा राहुल सोनी महामंत्री शहर भाजयुमो ने किया। तो वही आभार प्रदर्शन मंडल कोषाध्यक्ष भाजयुमो चन्द्रेश जैन ने किया। समापन पर रंगोली प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण किया गया तो राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने भाजयुमो को पार्टी की रीढ़ की हड्डी बताते हुए एकजुटता के साथ कार्य करने और आने वाले चुनाव के लिए अभी से कमर कस कर तैयार होने के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं उन्होंने कहा कि युवा ताकतों का इस्तेमाल हमें चुनाव में बहुत मददगार होता है। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में परिभाषित करते हुए पार्टी में जुड़े रहें ताकि उनकी ऊर्जा का पार्टी को लाभ मिले और आने वाले चुनाव में तीनों सीट कांग्रेस को हराकर भाजपा काबिज हो सके।

इस दौरान नेताओं में प्रमुख रुप से तोमन साहू, राजीव रिंकू शर्मा, एकांत पवार, पालक ठाकुर, संदीप साहू, पंकज चौधरी, जितेंद्र साहू, शशि साहू, हितेश्वरी कौशिक प्रीतम यादव लेखन साहीरो शशिकांत निषाद प्रदीप मनीष वाधवानी रौनक कत्याल सहित अन्य मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page