DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राजीव खेल प्रतिभा सम्मान 2021 का आयोजन,जिला मार्शल आर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ी हुए सम्मानित

बालोद/ दल्लीराजहरा। जिला मार्शल आर्ट्स एकेडमी बालोद द्वारा गत वर्ष भी 32 पदक अपने नाम किए थे। मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन लौह नगरी दल्ली राजहरा में किया गया। जिसमें जिला मार्शल आर्ट्स एकेडमी बालोद तथा लाटाबोड़ के 34 खिलाड़ी शामिल हुए तथा विभिन्न पदक अपने से नवाजे गए खिलाड़ियों का शहीद पुरस्कार से सम्मानित किए। जहां 17 खिलाड़ियों को शहीद उदय मुदलियार अवार्ड, 12 खिलाड़ियों को शहीद नन्द कुमार पटेल अवॉर्ड तथा 5 खिलाड़ियों को शहीद महेंद्र कर्मा अवॉर्ड से सम्मानित किए गए।

जिला मार्शल आर्ट्स एकेडमी बालोद के मास्टर वासुदेव ने बताया कि, पिछले वर्ष के हमारे एकेडमी से 7 ही अवॉर्ड लिए थी। जो राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 7 पदक हासिल किए थे। परन्तु इस वर्ष 7 से बढ़ कर 34 अवॉर्ड अपने नाम किए। इस सम्मान को पाने में अपने प्रशिक्षकों का बहुत ज्यादा ही मेहनत व लगन रहे। जिन्हें बड़े ही सम्मान से निभाएं ये प्रशिक्षक अंजलि धनकर, खोगेश्वरी गेंदले, यामिनी कौमार्य, मोनेश साहू, लिलेश्वर साहू तथा द्रोण साहू, रहे तथा इन सभी को और भी प्रेरित मनोबल को ऊंचा उठाने के लिए जिला मार्शल आर्ट्स एकेडमी के सारे पालकगण, शिशु मंदिर समन्वयक देवेन्द्र साहू, धीरज शर्मा, नमिता निकोषे, तोरण सिन्हा, समीर गुप्ता, शुभकामनाएं सौपें।

You cannot copy content of this page