पशु तस्करी के आरोपियों को गुंडरदेही पुलिस ने किया ‍गिरफ्तार



सिकोसा बस स्टैण्ड की घटना , पशु कृषक अधिनियम व पशु परिवहन अधिनियम के तहत् की गई कार्यवाही

22 नग गाय ,14 नग बछडा को सुरक्षार्थ भेजा गया गौशाला

बालोद। पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के निर्देशन , अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक डी0आर0 पोर्ते व उप पुलिस अधीक्षक प्रतीक चुर्तेवेदी के मागदर्शन में 28 अगस्त को रात्रि गस्त चेक पर टाउन सिकोसा रवाना हुआ था कि मुखबीर के जरिये सूचना मिला कि ग्राम हल्दी् की ओर से ट्रक क्रमांक सीजी 04एनएच 2355 का चालक अपने ट्रक में बिना चारा भूसा पानी की व्यवस्था किये बिना अवैध रूप से क्रुरता पूर्वक मवेशी भरकर कत्ल खाना नागपुर की ओर जा रहे थे। इस सूचना पर हमराह पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंचकर आने जाने वाले वाहनो को रोककर जांच कर रहा था कि उसी समय ग्राम हल्दी की ओर से आ रही ट्रक क्र. CG04NH2355 का चालक अपने वाहन को काफी तेज चलाकर ला रहा था। जिसे रोका और ट्रक क्र. CG04NH2355 को चेक करने पर ट्रक के अंदर अवैध रूप से क्रुरता पूर्वक बिना चारा भूसा पानी के बिना व्यवस्था किये हुए 22 नग गाय ,14 नग बछडा जुमला 36 नग कीमती 1,22,000 रूपये को भरा था। पूछने पर ट्रक चालक अपना नाम मेहबूब खान पिता अशीफ खान उम्र 34 वर्ष सा. पार्वती नगर तम्बा कू चाल अजनी जिला नागपुर MH बताया। जो नगरी रोड धमतरी से भरकर कत्ल खाना नागपुर ले जाना बताया एवं ट्रक में बैठे मजदूर मोह0 शकीर खान, शेख फिरोज, मोह0 इरसाद से पूछने पर ट्रक में मवेशी भरना बताये । ट्रक चालक मेहबूब खान द्वारा मावेशी रखने या परिवहन करने के संबंध में कोई दस्तानवेज नही होना बताने पर ट्रक क्र. CG04NH2355 , 22 नग गाय ,14 नग बछडा का मौका पंचनामा तैयार कर जुमला कीमती 6,22,000 को समक्ष गवाहान जप्त कर पुलिस ने कब्जे में लिया। जब्तशुदा मवेशियो को पशु चिकित्साक अधिकारी से स्वास्थ्य परीक्षण कराकर मवेशियो को गौशाला कृष्णा गौशाला को सुरक्षार्थ भेजा गया।

उक्त मामले में ये आरोपीगण हुए गिरफ्तार

1.मेहबूब खान पिता आशीफ खान उम्र 34 वर्ष पता पार्वती नगर तम्बाकू चाल अजनी नागपुर थाना अजनी महाराष्ट्र मजदूर

  1. मोहम्मोद शकीर खान पिता ताज खान उम्र 22 वर्ष सा पीली नदी वार्ड संघर्ष नगर थाना यशोधरा जिला नागपुर महाराष्ट्र
  2. शेख फिरोज पिता शेख मजहर उम्र 36 वर्ष सा0 आकोट फाईल वार्ड न. 04 थाना आकोट जिला अकोला महाराष्ट्र 4. मोह0 इरसाद पिता मोह0 असरफ उम्र 32 वर्ष सा0 मुर्तिजापुर वार्ड न0 11 खडकपुर थाना मुर्तिजापुर जिला अकोला MH द्वारा अपराध सिद्ध पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर ज्यू डिशियल रिमांड पर भेजा गया।

इनकी रही भूमिका

आरोपीगण को पकड़ने में ‍निरीक्षक भानुप्रताप साव, सउनि पी0आर0सा0, सउनि प्रदीप तिवारी, आर0 सुमित, आकाश सोनी, सुरेश चंद्राकर, वरूण कुर्रे का विशेष योगदान रहा।

You cannot copy content of this page