DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

Breaking- बालोद गुरुर मार्ग पर हादसा, अज्ञात वाहन ने मारी बाइक को टक्कर, चचेरे भाइयों में एक की मौत, एक घायल


बालोद ।बालोद से गुरुर मार्ग पर सांकरा क के पास रविवार को दोपहर 12:30 बजे एक अज्ञात चार पहिया ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। जिसमें एक की मौत हो गई तो दूसरा घायल है। बताया जाता है कि मृतक भीषम नेताम ग्राम अरौद का रहने वाला है। घायल भी उसी गांव का बबलू ठाकुर है। दोनों चचेरे भाई हैं और दोनों ग्राम अरौद से बबलू ठाकुर के मामा ग्राम पर्रेगुड़ा किसी काम से जा रहे थे। इस बीच में हादसा हो गया। सूत्रों के मुताबिक जिस गाड़ी ने टक्कर मारी वह मछली गाड़ी थी यानी पिकअप बताई जा रही है। हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद बालोद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। तो वहीं घायल को 108 से जिला अस्पताल ले गए हैं। टक्कर मारने वाली गाड़ी फरार है। युवक झलमला होकर पर्रेगुड़ा की ओर जा रहे थे।

You cannot copy content of this page