DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

चुनावी पैंतरा- भाजपा महिला मोर्चा घर-घर जाकर बताएगी कांग्रेस सरकार की ठगी व धोखेबाजी की कहानी

बालोद। कबीर मंदिर में हुई बैठक में वर्तमान कांग्रेस सरकार को आगामी चुनाव में उखाड़ फेंकने का निर्णय लिया गया। मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू के दिशा निर्देश तथा महिला मोर्चा अध्यक्ष सत्या गावरे के अगवानी में बैठक सम्पन हुई। स्वागत उदबोधन करते हुए श्रीमती सत्या गावरे ने कहा कि हम महिलाओं को जो जिम्मेदारी संगठन ने दी है उस जिम्मेदारी को निभाना है ,गांव के हर गली में जाकर प्रत्येक महिला को समझाना है कि सरकार ने हम महिलाओं को धोखा दिया है,हर विषय पर ठगने का प्रयास किया।
जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने महिला सशक्तिकरण को ध्यान रखते हुए अपनी बात रखी और बताया कि सरकार महिलाओं के साथ दूर व्यवहार करते हुए ठगने का कार्य किया। शराब बंदी में जो धोखा दिया है वह माफ करने योग्य नहीं है। जन जागरण करते हुए प्रत्येक बूथ में महिला को अगवानी करने का 100 प्रतिशत प्रयास करना है।सरकार को यदि कोई सबक सीखा सकता है ओ महिलाएं ही है। मातृ शक्ति ही सरकार को उलट कर रख देगी,आगामी चुनाव में कमर कसकर तैयार रहें।
पूर्व विधायक प्रीतम साहूने महिला की भूमिका को बताया और कहा कि डॉ रमन सिंह ने महिला सम्मान दिलाया ,समूह बनाकर आर्थिक रूप से मजबूत करने का प्रयास किया, तथा सरकार चलाने में भी अपनी सहभागिता को और बढ़ाया जिससे महिला का सम्मान बढ़ा।


पवन साहू प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा ने कहा कि महिला मोर्चा की जो जिम्मेदारी संगठन में होती है वह एक नई दिशा को तय करती है क्योंकि महिला जब अपने संकल्पों के साथ चलती है उसके साथ पूरा वातावरण चलता है और पूरा मंडल पूरा जिला पूरा प्रदेश में विकास की नई गाथा बनाई जाती है। वर्तमान में जो महिला मोर्चा की गठन की गई है उस महिला मोर्चा को प्रत्येक गांव पर जाकर के महिलाओं को साथ लेकर के इस सरकार के द्वारा किया जा रहा अनाचार अत्याचार महिलाओं के प्रति दुर्व्यवहार जो बढ़ रही है उन सभी बातों को हमें जन-जन तक पहुंचाना है। इसी संकल्प के साथ आगे बढ़े और महिला मोर्चा की इस टीम को मैं बहुत-बहुत बधाई देता ।साथ ही मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू एवं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती दीपा साहू , प्रदेश कार्यसमिति श्रीमती खिलेश्वरी साहू ने भी बैठक को संबोधित किया। जिसमें महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने का सफल प्रयास करने का संकल्प ली गई।


इस बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार,पूर्व विधायक प्रीतम साहू, प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा पवन साहू, जिला महामंत्री किशोरी साहू ,जिला उपाध्यक्ष राकेश यादव, मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू ,पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र देशमुख ,अशवन बारले, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष जितेंद्र साहू, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती दीपा साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य खिलेश्वरी साहू, जिला पंचायत सदस्य कृतिका साहू, जिला मंत्री महिला मोर्चा रश्मि साहू ,श्रीमती सरोज गंगबेर जिलाउपाध्यक्ष महिला मोर्चा, मंडल महामंत्री दानेश्वर मिश्रा वीरेंद्र साहू ,महिला मोर्चा अध्यक्ष सत्या गावरे, महामंत्री मोहनी देवांगन ,सुश्री इंदु पवार,मंडल मंत्री ज्योति साहू,सुनीता बक्शी,सकून पटेल, टिकेश्वरी साहू,ईश्वरी कौशिक,द्रोपती वर्मा(जस.),सुश्री शेलेन्द्री साहू(मीडिया प्रभारी),रेवती साहू,नर्मदा ढोके,
ज्योति साहू,संजू कौमार्य एवं रमेश सोनवानी, कृष्णकुमार वर्मा,दयानन्द साहू, दानवीर साहू, हरिराम साठिया,जिला उपाध्यक्ष संजय साहू,सन्दीप साहू,विनोद गोस्वामी, पार्थ साहू,संजय जांगड़े संजय हिरवानी,गजेंद्र यादव,पवन साहू आदि कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

You cannot copy content of this page