DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आरंग गए थे मां बेटे, गुरुर के सूने मकान से 80000 नगदी सहित सोने-चांदी के जेवर चोरी

बालोद। गुरुर में शीतला मंदिर के पास स्थित पंकज कश्यप के सूने मकान से 80 हजार नकदी के अलावा सोने चांदी के जेवर की चोरी हुई है। करीब एक लाख रुपए की चोरी का अनुमान है वहीं पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश कर रही है। घटना की जानकारी सुबह हुई। बताया जाता है कि पंकज कश्यप अपनी मां के साथ एक रिश्तेदार के घर आरंग गए थे। उनके घर में कोई नही था। सूने घर में चोर ने धावा बोला है। तो सुबह घटना का खुलासा हुआ, जब वे घर पहुंचे तो चोरी हो चुकी थी जानकारी के बाद डॉग स्क्वाड टीम व गुरुर पुलिस पार्टी मामले की जांच में जुटी रही। खोजी कुत्ते को यहां घुमाया गया। जो बस स्टैंड फल दुकान के आस पास होते कुलिया की ओर गया। कुलिया में भी कुछ घरों में चोरी की बात सामने आई। अनुमान है कि चोर एक से अधिक रहे होंगे जो गुरुर के अलावा कुलिया में भी चोरी करके भाग गए हैं। या फिर आसपास के चोर होने का भी अनुमान लगाया जा रहा है। गुरुर पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी हुई है। जांच के लिए उपनिरीक्षक खगेन्द्र पठारे,एसआई भुजबल साहू, डॉग स्क्वाड टीम पहुंची थी।

You cannot copy content of this page