DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दुधली में हुआ कबाड़ से जुगाड़ TLM निर्माण प्रर्दशनी का आयोजन

बालोद। संकुल केंद्र दुधली में कबाड़ से जुगाड़ कर शैक्षिक सामग्री (TLM) निर्माण की प्रतियोगिता एवं प्रर्दशनी का आयोजन किया गया। जिसमें संकुल के विभिन्न विद्यालयों ने भाग लेकर अपने-अपने TLM का प्रर्दशन किया।जिसमें प्राथमिक शाला दुधली का स्थानीय मान की समझ विकसित करने वाली TLM प्रथम स्थान पर रहा।

वहीं द्वितीय स्थान पर प्राथमिक शाला कलकसा द्वारा निर्मित चलित हैण्डपम्प रहा। इस प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक श्रीमती एन. कोमिया,श्रीमती विजय लक्ष्मी ठाकुर और श्रीमती मेश्राम व्यख्याता हाई स्कूल दुधली रहे।।विजित शालाओं को दुधली सरपंच मोहम्मद तिगाला द्वारा सम्मानित किया गया। संकुल प्रभारी श्रीमती डी. एन.यादव प्राचार्य हाई स्कूल दुधली एवं संकुल समनव्यक श्री जे.आर निर्मलकर ने भी शुभकामनाएं दी। इस प्रदर्शनी के संकलक श्री आर एल लारेन्द्र,श्री यशवंत निर्मलकर एवं श्री सुरेंद्र मण्डलोई रहे। इस प्रदर्शनी में श्रीमती सातो धनकर,श्रीमती उमेश्वरी साहू,श्रीमती तुलसी साहू श्री एम एल यादव उपस्थित रहें।

You cannot copy content of this page