DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्रेकिंग – जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा पलारी में चोरी का प्रयास, ताला तोड़ भागे चोर, गुरुर पुलिस कर रही तलाश

बालोद/गुरुर – गुरुर थाना के कंवर चौकी क्षेत्र के ग्राम पलारी में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक शाखा में चोरी का प्रयास हुआ है. अज्ञात चोर द्वारा बैंक का ताला तोडकर फरार हो गया है. कंवर चौकी के जरिए गुरुर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है. शाखा प्रबंधक मनोज सेन ने रिपोर्ट लिखाई है. जिस पर धारा 457 भादवि0 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। मनोज कुमार सेन प्रबंधक ने बताया कि 21 अगस्त  शाम को 06.30 बजे बैंकिंग कार्य पूर्ण कर बैंक बंद कर लकर एवं सभी दरवाजे में ताला लगाकर अपने निवास गये थे। 22 अगस्त रविवार शासकीय अवकाश होने से बैंक बंद था, जो करीबन शाम 6.30 बजे बैंक के कर्मचारी शोभित राम साहू भृत्य ने एटीएम के शटर को बंद करने आया था।

 

इसी दौरान बैंक के पिछला गेट में लगे ताला को चेक करने पर ताला टूटा मिला। जिससे बैंक में चोरी होने के संदेह पर शोभित राम साहू भृत्य के द्वारा बैंक के कैशियर दुष्यंत साहू को मोबाईल फोन से सूचना दिया तब कैशियर द्वारा मुझे सूचना देने पर 23 अगस्त  को आकर देखे तो बैंक के पीछे गेट में लगे ताला टूटा है एवं बैंक के कमरा के दरवाजा में लगे ताला टूटा है तथा लॉकर के चैनल गेट में लगे ताला भी टूटा है। लॉकर में रखे रकम को अज्ञात चोर द्वारा चोरी करने पर प्रयास किया है। किसी प्रकार रकम एवं संपत्ति की चोरी नहीं हुई है।

 

You cannot copy content of this page