DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राजीव गांधी के जयंती पर हुआ दल्ली में फुटबॉल मैच

दल्लीराजहरा।भारत के पूर्व प्रधानमंत्री , भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी के जयंती पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के आव्हान पर , बालोद जिला युवा कांग्रेस के तत्वाधान में दल्ली राजहरा में “राजीव रत्न फुटबॉल प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया , जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में दल्ली राजहरा नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर एवं अध्यक्षता युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रशांत बोकड़े ने किया। विशिष्ठ अतिथि के रूप में ब्लॉक कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर , जिला कांग्रेस कमिटी महामंत्री रत्तीराम कोसमा,मंत्री मीडिया प्रभारी विवेक मसीह,युवा कांग्रेस नेता संतोष पंजवानी उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन विधानसभा अध्यक्ष हरीश साहू व शहर अध्यक्ष पी एम सुहैल व जिला प्रभारी महासचिव परितोष हंसपाल के नेतृत्व में किया गया ।


कार्यक्रम का शुभारंभ स्व राजीव गांधी जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना कर किया गया।
कार्यक्रम में विशेष
रुप से बालोद शहर अध्यक्ष साजन पटेल , ब्लॉक अध्यक्ष संदीप साहू , युकां जिला उपाध्यक्ष मनीष सेन , दिनेश्वर साहू ,ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता ज़ेबा कुरेशी, राजहरा शहर उपाध्यक्ष नोमेश रामटेके , पार्षद वार्ड क्रमांक 08 स्वप्निल तिवारी , वार्ड 14 पार्षद चंद्र प्रकाश सिन्हा , जावेद खान , आदित्य चौधरी , डोमेन्द्र चुनारकर , आदिल खान तथा अन्य युवा कांग्रेस कार्यकर्ता एवम नगर के गणमान्य नागरिकगण उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page