DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

हमारे कुंवर- परसवानी में पहुंचे विधायक निषाद तो बच्चों ने मांग लिया ऑटोग्राफ

बालोद। तुंहर विधायक-तुंहर द्वार कार्यक्रम के तहत संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही के लोकप्रिय विधायक कुंवरसिंह निषाद गुरुवार को गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के अर्जुंदा ब्लाक के ग्राम खुरसुल,गब्दी,मटेवा,बोरगहन,परसवानी,परसतरई एवं परना में जनसंपर्क कर ग्रामीणों की समस्याओं को संबधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों से त्वरित निराकरण कर गांव के मूलभूत आवश्यकताओं को अतिशीघ्र पूर्ण करने हेतु आश्वस्त किया।

विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया। इस दौरान बच्चों ने उनसे ऑटोग्राफ तक मांगा जो खास पल रहा। उक्त दौरा में जिला पंचायत बालोद की अध्यक्ष श्रीमती सोनादेवी देशलहरा,अर्जुन्दा ब्लाक अध्यक्ष श्री संतुराम पटेल,जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुचित्रा हेमंत साहू, जनपद सदस्य राजेश चौबे, श्रीमती सोहर ठाकुर, श्री प्रेमा देवांगन , श्री अनुभव शर्मा अध्यक्ष ब्लॉक युवा कांग्रेस अर्जुंदा, कुलेश्वर देशमुख जोन प्रभारी, खिलानंद ठाकुर, नेमीचंद देवांगन जनक साहू, कृष्णा साहू, मानसिंह देवांगन ,श्रीमती शिवकुमारी सिन्हा, पी आर ठाकुर, नायक गुरु , पोषण देवांगन, विजय ठाकुर ,भाव सिंह दिवाकर ,केआर सिन्हा, राम सिंह धनकर, ज्ञानिक साहू, चंद्रकांत साहू, भागवत भंडारी ,राधेश्याम बढ़ाई, सोलन देशमुख, हरि साहू ,द्वारिका प्रसाद देवांगन ,सरपंचगण बृजलालसाहू, संतोषी सिन्हा, ललिता भुआर्य, मंगल राम साहू, कमलेश्वरी यादव, अंजू पाटिल , सुशीला देवांगन ,चित्रांश, रत्नेश कुमार गायकवाड, आकाश सिन्हा, भावेश सिन्हा, कुशल देवांगन सहित ग्रामवासी एवं पंचायत विभाग,राजस्व, शिक्षा, विद्युत,कृषि,महिला एवं बाल विकास,जलसंसाधन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page