DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

संचार क्रांति एवं पंचायती राज व्यवस्था की राजीव गांधी ने रखी नीव : चंद्रप्रभा सुधाकर

बालोद। कांग्रेस भवन में स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनको याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य चंद्रप्रभा सुधाकर ने राष्ट्र के नवनिर्माण में राजीव गांधी जी के अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि समावेशी विकास की दूरदर्शितापूर्ण सोच के साथ त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था, संचार क्रांति एवं युवाओं को मतदान का अधिकार जैसे निर्णयों से उन्होंने 21वीं सदी के भारत की नींव रखी। राजीव गांधी ने भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में देश की बागडोर संभाली। राजीव जी के जन्मदिवस को पूरे देश में सदभावना दिवस के रूप में मनाया जाता है। युवक कांग्रेस ने देवरीबंगला एवं झलमला में रक्तदान शिविर का आयोजन कर राजीव गांधी को याद किया। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष मिथिलेश नुरेटी, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केशव शर्मा, रतीराम कोसमा, संजय चंद्राकर, पूर्व अध्यक्ष कृष्णा दुबे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी, शहर अध्यक्ष अनिल यादव, युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रशांत बोकड़े, प्रमोद दुबे, अनिल सुथार,सहित कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित थे।

ब्लॉक युवक कांग्रेस ने किया रक्तदान :-

ब्लॉक युवक कांग्रेस कमेटी देवरीबंगला ने जैन भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर थी। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केशव शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार, जौन अध्यक्ष संजीव चौधरी, पूर्व अध्यक्ष जीवन कश्यप, इंदरचंद बाफना, राजेश साहू, डॉक्टर बरसन निषाद, सुनील गोलछा, अर्जुन यादव, युगल कश्यप, आनंद निषाद, दीपक सिन्हा, सौरभ साहू, नोवेल गंजीर, प्रकाश देवांगन उपस्थित थे। युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।

You cannot copy content of this page