DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

स्वतंत्रता दिवस को 5वी पास बच्चों ने दिए स्कूल के लिए भेंट


मोहला। शासकीय नवीन प्राथमिक शाला कोडेमरा छोटेपारा मोहला में 75वी स्वतंत्रता दिवस के पर्व के अवसर पर जन प्रतिनिधियों पालको एवं महिला समूह के द्वारा शाला परिसर में पौधा रोपण का कार्य किया गया।।शिक्षकों के द्वारा बागवानी के कार्यो को देख कर सब लोग खुश हो गए और शिक्षकों धर्मेन्द्र कुमार सिन्हा और राजू राम रात्रे की तारिफ किये। साथ ही पौधा रोपण कार्य में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिए।पौधा रोपण में शामिल जन समुदाय में मुख्यरूप से गैंद लाल नेताम , सरजुराम एसएमसी अध्यक्ष ,गोकुलराम , लखनलाल तारम, जानसिंह, जनकलाल, इतवारी राम , धनेशराम और श्रीमती लता कोरेटी आँगन बाड़ी कार्यकर्ता, सतवन बाई , रमशीला बाई, इत्यादि शामिल रहे।इसके अलावा खास बात ये रहा रहा पांचवी उत्तीर्ण विद्यार्थियों के द्वारा स्कूल के लिए सीलिंग फैन शिक्षकों को भेंट किया गया।जिसमें 5वीं उत्तीर्ण बच्चे वरुण कुमार पिता दीनू राम नेताम और वेदकुमार पिता सरजुराम टेकाम के द्वारा सीलिंग पंखा भेंट दिया गया।साथ ही गीतेश कुमार पिता रमेश कुमार मंडावी के द्वारा दीवाल घड़ी शिक्षक धर्मेंद्र कुमार सिन्हा और राजू राम रात्रे को भेंट किया गया। एबीईओ राजेन्द्र कुमार देवांगन ने बताया कि उक्त शाला का भौतिक वातावरण बच्चो के लिए आकर्षण है। पढ़ाई के लिए स्मार्ट टीवी लगाई गई है। टीएलएम का उपयोग गतिविधि पूर्ण शिक्षा में भरपूर हो रहा है। पथरीले जमीन को शिक्षको, ग्रामीणों व बच्चो की मेहनत ने बागवानी में बदल दिया है। शाला परिवार की ओर से दान दाताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया गया है।

You cannot copy content of this page