DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने एसडीएम को छत्तीसगढ़ी में ही दिया ज्ञापन, अंग्रेजी शराब दुकान के पास चखना दुकान को हटाने की मांग, कहा प्रशासन डाहर ले झटकुंन कार्यवाही नई होही त आंदोलन होही

बालोद। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना बालोद के जिला सचिव डी देशमुख सहित अन्य साथियों ने एसडीएम को एक ज्ञापन देकर सरकारी अंग्रेजी शराब दुकान के पास चल रहे अवैध अहाता चखना दुकान को हटाने की मांग की। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना द्वारा छत्तीसगढ़ी में ही ज्ञापन सौंपा गया। अपनी समस्या को छत्तीसगढ़ी में बयां करते हुए क्रांति सेना के सदस्यों ने जल्द कार्रवाई की मांग की।

छत्तीसगढ़ी में ज्ञापन में लिखा गया कि प्रशासन डाहर ले झटकून कार्यवाही नहीं करे के स्थिति में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना बालोद शांतिपूर्ण आंदोलन करे बर मजबूर होही। जेकर पूरा जवाबदारी प्रशासन के होही। इस ज्ञापन के माध्यम से बताया गया है कि गंजपारा बालोद मुख्य रोड के पास विदेशी मदिरा दुकान है। जहां पर बगल में अवैध रूप से एक चखना दुकान संचालित है। इस संबंध में जब जिला आबकारी विभाग में सूचना का अधिकार के तहत जानकारी हासिल की गई तो बताया गया कि अहाता की अनुमति नहीं ली गई है। यह अवैध रूप से संचालित है। नहीं अहाता की कोई अनुमति विभाग दे रहा है। बिना अनुमति के उक्त चखना दुकान संचालित किए जा रहे हैं। जिस पर तत्काल कार्रवाई की मांग छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना द्वारा की गई।

You cannot copy content of this page