DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने अटल को किया याद


बालोद। भारत रत्न देश के प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई को जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। उनके द्वारा किए गए देश के प्रति कार्य आदर्श और देश प्रेम की जो भावनाएं थी आज उनको नमन करते हुए सभी ने याद किया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने बताया कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने हम सब को छत्तीसगढ़ राज्य बना के दिया । साथ ही पवार ने अटल जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा अटल बिहारी वाजपेयी जी की सोच व्यक्तित्व विचार देश प्रेम की भावना कवित्त शैली इस देश में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में इस प्रकार की नेतृत्व क्षमता हमें देखने को नहीं मिला।

उनके द्वारा किए गए कार्य आज भी जन जन को याद है और देश को एक अलग ऊंचाई पर पहुंचाने में श्रध्येय अटल बिहारी वाजपेई जी का अद्भुत योगदान इस देश को प्राप्त हुआ है। अटल जी ऐसे नेता थे जिनकी व्यक्तित्व क्षमता ऐसा था कि जिसका सम्मान संगठन ही नहीं बल्कि विपक्ष के नेता भी उनको एक देशभक्त और एक अच्छे नेता के रूप में मानते थे और सम्मान करते थे।

आज उनकी पुण्यतिथि पर उनको नमन करते हुए उनकी ऊर्जा और ताकत हम सभी कार्यकर्ताओं को प्राप्त हो।

इस अवसर में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार, पवन साहू प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा ,राकेश यादव जिला उपाध्यक्ष,कार्यालय प्रमुख लोकेश श्रीवास्तव , जिला मंत्री शरद ठाकुर,जिला प्रचार राजीव शर्मा, दुर्जन साहू मंडल महामंत्री वीरेंद्र साहू दानेश्वर मिश्रा ,गिरजेश गुप्ता शहर मण्डल उपाध्यक्ष, सन्दीप सिन्हा, जिला युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष संजय साहू ,एकांत पवार,गजेंद्र यादव, अमित दुबे,महिला मोर्चा अध्यक्ष सत्या गांवरे महामंत्री मोहनी देवांगन किसान मोर्चा मंत्री संजय हिरवानी किसान मोर्चा जिला कार्यालय प्रमुख श्री मनु झोरी ,ग्रामीण मंडल कार्यकारिणी सदस्य चित्रसेन साहू एवं युवा मोर्चा महामंत्री ग्रामीण मंडल संजय जांगड़े उपस्थित थे ।सबने अपने नेता को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके द्वारा किये कार्यों को याद किया।

You cannot copy content of this page