DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मोहर्रम के लिए तय छुट्टी में हुआ बदलाव- देखिये नया आदेश….

छग – राज्य शासन की सामान्य प्रशासन विभाग के समसंख्यक अधिसूचना 15 सितंबर, 2020 द्वारा वर्ष 2021 के लिए अवकाश घोषित किए गए है, निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंटस एक्ट, 1881 (1881 का क. 26) के अंतर्गत जारी अधिसूचना द्वारा सार्वजनिक अवकाश की अनुसूची में एवं सामान्य अवकाश की अनुसूची पर मोहर्रम हेतु गुरूवार 19 अगस्त 2021 को अवकाश घोषित किया गया है। मुस्लिम समाज के अधिकृत संगठनों द्वारा अवगत कराया गया है कि चांद के अनुसार दिनांक 20 अगस्त, 2021 को बरोज जुमा मोहर्रम आशूरा पड़ेगा। अतएव राज्य शासन एतद्वारा 19 अगस्त, 2021 दिन गुरूवार के लिए घोषित अवकाश को निरस्त करते हुए 20 अगस्त 2021 दिन शुकवार को मोहर्रम के लिए सार्वजनिक/सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।  

You cannot copy content of this page