DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सेवा सद्भाव से मना सिर्राभांठा में स्वतंत्रता दिवस नारी शक्तियों ने किया चौक चौराहों पर ध्वजारोहण

बालोद/गुंडरदेही – शासकीय प्राथमिक शाला सिर्राभांठा में संस्था प्रमुख श्रीमती रंजना मरकाम द्वारा सुबह 8 बजे झंडारोहण किया गया. आंगनवाड़ी का झंडारोहण श्रीमती इंदू सिन्हा व महिलाओं के द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई. इंदिरा स्मारक पर झंडारोहण श्रीमती मनभा बाई सिन्हा के द्वारा, गांधी चौक ग्रामीण अध्यक्ष ओम प्रकाश सिन्हा के द्वारा सोसाइटी का झंडारोहण, लालेश्वर घर के पास दिलीप जैन, नेता चौक झंडारोहण अंजनी बाई धनकर, ग्राम पंचायत के पदाधिकारी सरपंच ग्राम पंचायत मटिया ह दानीराम सिन्हा विधायक प्रतिनिधि यादराम सिन्हा अमृतनंद सिन्हा, पंचालेश्वर ठाकुर, पंच बलराम सिन्हा, ग्रामीण श्यामलाल धनकर, पूसबसंत ठाकूर, बरातू राम साहू, भगवान सिंह अंगारे, खेमूयादव, सोमन ठाकुर, भारती साहू, नेमा साहू, पूजा जैन व शाला प्रबंधन समिति के सदस्य ग्राम के वरिष्ठ नागरिक की उपस्थिति में झंडारोहण किया गया.


विगत 1 सप्ताह पहले शाला प्रबंधन समिति का नया गठन किया गया है. गठन होते ही आवश्यक बैठक रखी गई. जिसमें शाला की साफ-सफाई गतिविधि एवं 15 अगस्त से संबंधित प्रस्ताव पारित किया गया था और तत्काल प्रभाव के साथ शाला की साफ-सफाई बाउंड्री की पुताई किया गया . ग्राम पंचायत मटिया ह के आश्रित ग्राम सिर्राभांठा में पंचायत के द्वारा शाला प्रांगण एवं आंगनवाड़ी में मुरूम डाला गया जोकि एक सराहनीय पहल है. शाला परिवार के स्टॉप शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों के द्वारा ग्राम पंचायत को इस सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया. शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष खिलावन सिन्हा उपाध्यक्ष लक्ष्मी ठाकुर, रूपचंद जैन शाला के प्रधान पाठक श्रीमती रंजना मरकाम शिक्षक नरेंद्र कुमार ठाकुर शिक्षक नोकेश्वर साहू ग्रामीण अध्यक्ष ओमप्रकाश सिन्हा जी ग्राम पंचायत मटिया ह के पंच श्रीमती राधा बाई साहू मध्यान भोजन चला रहे समूह के सदस्य श्रीमती अनसुईया बाई साहू रसोईया भान बाई सिन्हा गोदावरी बाई निषाद आंगनवाड़ी सहायिका लक्ष्मीबाई सिन्हा शिक्षिका इंदुमती सिन्हा सफाई कर्मी श्रीमती अमरीका यादव कोटवार देबू राम क्रांत सोमन ठाकुर विधायक प्रतिनिधि श्रीमान यादराम जी सिन्हा उपस्थित रहे.

You cannot copy content of this page