बड़ी खबर-पशु तस्करी के फरार आरोपियों को बालोद पुलिस ने किया गिरफ्तार, पढ़िए पूरा मामला



बालोद। पुलिस अधीक्षक बालोद जितेंद्र मीणा के आदेशानुसार अति. पुलिस अधीक्षक दौलत राम पोर्ते और उप पुलिस अधीक्षक दिनेश सिन्हा के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक यामन कुमार देवांगन के हमराह सउनि लेखराम साहू, आर.31 विपिन गुप्ता, आर. 202 संदीप यादव, आर.323 राहुल मनहरे के महाराष्ट्र विभिन्न अपराध के आरोपियों की पतासाजी के लिए रवाना हुए थे। इस दौरान थाना बालोद के अपराध क्रमांक 40/12 धारा 4,6, 10 छ.ग. कृषक पशु परि.अधि. और थाना गुरुर के अपराध क्रमांक 10/13 धारा 4, 6, 10 छ.ग. कृषक पशु परि.अधि. के फरार स्थायी वारंटी रमेश पटेल पिता मनोहर पटेल, 35 वर्ष सा. पठानपुरा, थाना मुर्शीदापुर, जिला अकोला महाराष्ट्र तथा थाना अर्जुन्दा के अपराध क्रमांक 65/2020 धारा 379 भादवी. के आरोपी लीलाधर नारनवरे पिता कचरू जी नारनवरे साकिन खड़की थाना, जलालखेड़ा जिला नागपुर महाराष्ट्र को पकड़ने में सफलता प्राप्त की।

You cannot copy content of this page