DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

प्रतिभा खोज परीक्षा में सांकरा की बच्ची वेदिका हुई चयनित, हर साल सरकार देगी 12 हजार छात्रवृत्ति

बालोद। शासकीय पूर्व माध्यमिक मिशन सांकरा विकास खंड बालोद कक्षा 8 वी की छात्रा वेदिका रावटे पिता रोहित रावटे का चयन राष्ट्रीया साधन सह प्रतिभा खोज परीक्षा सत्र 2020-2021(NMMSE) के लिए हुआ है। शासन के नियमानुसार राष्ट्रीय साधन सह प्रतिभा खोज परीक्षा में चयनित विद्यार्थी को कक्षा 9 वी से 12वी तक प्रतिवर्ष 12000 की दर से
छात्रावृति भुगतान की जाती है। वेदिका रावटे के चयन पर शाला के प्रधान पाठक वाई. के. साहू शिक्षक डी. आर. जाचक, जे. पी. नंदा ए. अगेश्वर साहू, सरपंच दिनेश सिन्हा शाला प्रबंधक समिति के अध्यक्ष चुरामन सिन्हा, सदस्य रोहित निषाद , इंदु साहू ने बालिका को बधाई देते हुऐ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

You cannot copy content of this page