DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नया नियम- पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाईन आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं निवास प्रमाण पत्र बनवाना अनिवार्य

बालोद– भारत सरकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय नई दिल्ली के नवीन गाईडलाईन अनुसार छात्रवृत्ति की पात्रता रखने वाले विद्यार्थियों के समस्त प्रमाण पत्रों का ऑनलाईन छात्रवृत्ति पोर्टल पर डिजीटल माध्यम से सत्यापन किया जाना है। आदिवासी विकास विभाग की उपायुक्त श्रीमती माया वारियर ने बताया कि जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय कक्षा ग्यारहवीं, बारहवीं, महाविद्यालय, नर्सिंग कॉलेज, आई.टी.आई. एवं पॉलीटेक्निक में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी जो पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते है। उन्हें बताया गया है कि शिक्षा सत्र 2021-22 से ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा दसवीं से उच्चतर) में आवेदन करने के लिए लोक सेवा केन्द्र द्वारा जारी ऑनलाईन आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं निवास प्रमाण पत्र बनवाना अनिवार्य होगा, जो ईडिस्ट्रिक्ट डॉट सीजीस्टेट डॉट जीओवी डॉट इन वेबसाईट पर उपलब्ध हो, मान्य होगा। विद्यार्थियों के आधार कार्ड में कोई त्रुटि (नाम, जन्मतिथि, पता) सुधार हो तो करा लेवें साथ ही विद्यार्थी द्वारा पोर्टल पर प्रदाय किए गए बैंक खाते की सीडिंग आधार नंबर से करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति पोर्टल प्रारंभ होने से पूर्व लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं निवास प्रमाण पत्र ऑनलाईन प्राप्त करना साथ ही जिन विद्यार्थियों का पूर्व में ऑफलाईन उक्त प्रमाण पत्र तैयार हैं वे ऑनलाईन अपडेट कराना सुनिश्चित करे।

You cannot copy content of this page