DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद की टेराकोटा राखियां बिक रही मैग्नेटो माल रायपुर में

बालोद।ग्राम ओरमा स्थित विज्ञान आश्रम में एक बार पुन: टेराकोटा के नए डिजाइनर हैंडीक्राफ्ट बनने प्रारंभ हुए हैं , विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग नई दिल्ली के सहयोग से स्थापित एवम् विज्ञान सभा द्वारा संचालित उत्पादन एवम् प्रशिक्षण केन्द्र के अधिकारी एस.के.खरे द्वारा 3 दिवसीय टेराकोटा राखी ट्रेनिंग का आयोजन किया गया | ट्रेनिंग में बाजार की मांग के अनुसार फ्युजन कर रंगीन राखियों का उत्पादन किया गया |

परियोजना अधिकारी ने बताया कि आसपास के 200 कुम्हार परिवारों को जोड़कर मॉडर्न टेराकोटा क्राफ्ट पर कार्य किया जाएगा व संस्था द्वारा मार्केटिंग के प्रयास किए जाएंगे | ज्ञातव्य हो ग्राम ओरमा स्थित विज्ञान आश्रम 2002-03 से संचालित किया जा रहा | 3 दिवसीय ट्रेनिंग कार्यक्रम का संयोजन भूपेंद्र साहू एवम् सत्येन्द्र सिन्हा के द्वारा किया गया। शिल्पकार ,खेमलाल कुंभकार ,कुलेश्वर, मेघनाथ कुंभकार सहित अन्य लोगों ने प्रशिक्षण लिया | शिल्पकारों की बनाई गई राखियां नेशनल हैंडलूम दिवस पर नाबार्ड द्वारा आयोजित प्रदर्शनी में मैग्नेटो माल रायपुर में बिक्री हेतु रखी गई जहां पर राखियों की अच्छी बिक्री हो रही है |

You cannot copy content of this page