DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद में पतजंलि के बालकृष्ण के जन्मदिन को जड़ी बूटी दिवस के रूप में मनाया

बालोद। पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान, युवा भारत, किसान समिति, महिला समिति, पतंजलि योग प्रचारक प्रकल्प के संयुक्त तत्वाधान में जिला बालोद इकाई द्वारा बालकृष्ण की जन्मदिन को यादगार बनाने के उद्देश्य से जड़ी-बूटी दिवस मनाया गया। 4 अगस्त को पूरे भारत में आचार्य बालकृष्ण के जन्म दिन पर पूरे भारत में जड़ी-बूटी दिवस मनाया जाता है।

जिला सोशल मीडिया प्रभारी कमल कांत साहू ने बताया स्वामी रामदेव महाराज की अगुवाई में पतंजलि योगपीठ का निर्माण हुआ था।उसमें अहम भूमिका निभाने वाले आयुर्वेदाचार्य आचार्य बालकृष्ण हैं जो 64000 पौधों पर रिसर्च किए हैं।इनके जन्मदिन में पूरे भारत में एक करोड़ पेड़ पौधे, जड़ी बूटी के साथ फलदार पौधे का निशुल्क वितरण किया गया। उन्होने कहा कि कोरोना जैसी बीमारी महामारी की तरह फैल रही है, उसे रोकने के लिए गिलोय बहुत कारगर है। इसे लोग हर घर में लगाएं और इसका काढ़ा बनाकर रोज पिएं, जिससे इस बीमारी से बचा जा सकता है।जिला बालोद में भी वृहद रूप से वृक्षारोपण के साथ अनेक आयुर्वेदिक पौधों का वितरण किया गया।

उन्होंने बताया हम जिला स्तर पर पिछले 80 दिनों से प्रातः काल नियमित ऑनलाइन योग क्लास चला रहे है। जिसमे अनेक लोग स्वास्थ्य लाभ ले चुके है। कोरोना की तीसरी लहर को ध्यान में रख अब छोटे बच्चों को भी जोड़ा जा रहा है।वे भी योग में पारंगत हो गए है ।अपने इम्युनिटी पावर को मजबूत कर रहे है। योग प्रचारक भूपेंद्र धनकर, योगाचार्य पीलूराम साहू ,गेंदलाल देशमुख,भूषण देशमुख,तीरथ अटल,पूरन साहू,उमेश कुमार साहू सहित अन्य लोगो के सहयोग से संचालित किया जा रहा है।

You cannot copy content of this page