आमआदमीपार्टी- संगठन विस्तार व नए सदस्यों का सदस्यता ग्रहण 10 अगस्त को




बालोद – आम आदमी पार्टी बालोद जिला अध्यक्ष दीपक आरदे ने प्रेस विज्ञप्ति के द्वारा बताया आम आदमी पार्टी संगठन विस्तार करने के लिये एक महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश सह प्रभारी सुरैश कठैत के निर्देशानुसार सभी जिला एवं विधानसभा,ब्लाक, मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्तायो के लिए रखी गई है।सभी पदाधिकारियों व नए कार्यकर्ताओ को पार्टी में सदस्यता ग्रहण मुख्य अतिथियो के द्वारा कराया जायेगा. 10 अगस्त मंगलवार को संगठन विस्तार करने के लिये एक महत्वपूर्ण बैठक रखी गई है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सगठन मंत्री प्रफुल्ल बैस एवं प्रदेश सह सयोंजक सूरज उपाध्याय उपस्थित रहेंगे। सभी सदस्यों से उपस्थिति की अपील है। आम आदमी पार्टी बालोद नरायन राव सगठन मंत्री ने कहा हमारा संगठन विस्तार पार्टी के लिए नही बल्कि जनता की समस्याओं के लिए जरूरी है। जनता की समस्याओं को हल करने के लिए न कांग्रेस कार्यरत है और न ही बीजेपी, दोनो सत्ता में आई और जनता की समस्या केवल बढ़ाई है।किसानो के साथ अन्याय करना, युवाओं को रोजगार देने का वादा करके लंबी लंबी फेकना और सत्ता में आने के बाद भूल जाना, भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना, शीशा, स्वास्थ्य, बिजली सबसे वंचित रखना ऐसा विकास है, इन दोनो पार्टियों का। आम आदमी पार्टी संगठन के साथ इनसे लड़ने बेहतर तैयारी कर रही है और न्याय की लड़ाई आगे भी जारी रखेगी। आम आदमी पार्टी का लक्ष्य जनता की समस्याओं का समाधान करना है।

You cannot copy content of this page