दादु सिन्हा धमतरी/ बालोद/गुरुर। धमतरी पुरूर चारामा मार्ग नेशनल हाईवे पर बालोदगहन व पुरूर के पास सोमवार की शाम करीब 4 बजे उड़ीसा पासिंग की कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार चालक व उनके पीछे बैठे व्यक्ति दोनों की मौत हो गई। एएसपी डीआर पोर्ते ने बताया कि घायल व मृतकों का नाम अभी पता नहीं चल पाया है। गुरुर थाना प्रभारी सहित अन्य स्टाफ मौके पर तैनात हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

बाइक सवार दो लोगों की मौके पर मौत होने की जानकारी मिली है। बताया जाता है कि बाइक चालक उड़ीसा पासिंग की कार को ओवरटेक कर रहे थे। इस बीच वह कार के सामने आ गए और यह टक्कर हो गई। जिसमें एक बाइक सवार दूर जा गिरा तो दूसरा वहीं दब गया है। जिससे घटनास्थल पर दोनों को ही मौत हो गई। इधर धमतरी यातायात पुलिस के मुताबिक घटना से जानकारी मिलने के बाद धमतरी से भी टीम पहुंची थी। जहां पर बालोद हाईवे पेट्रोलिंग व गुरुर थाना की टीम भी आ चुकी थी। कार क्रमांक ओडी 02 एएम 2432 व मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 04 एजे 4198 में टक्कर हुई है। जिसमें मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति की मौत हो गई थी।












30 वर्षों से बंद पड़ी बालोद जिले की भाठागांव उद्वहन सिंचाई योजना हुई पुनर्जीवित, मुख्यमंत्री व विध
[…] ब्रेकिंग-नेशनल हाईवे पर पुरूर के पास फ… Post Views: 55 Tags: 30 वर्षों से बंद पड़ी बालोद जिले की भाठागांव उद्वहन सिंचाई योजना हुई पुनर्जीवित, Dailybalodnews.com, मुख्यमंत्री व विधायक की विशेष पहल से अब 6 गांवों को सिंचाई के लिए होगी जलापूर्ति […]