DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कुर्सी दौड़, दौड़ में महिलाओं ने दिखाया हुनर, भीमकन्हार में हुआ आयोजन

बालोद/ डौंडीलोहारा। डौंडीलोहारा ब्लाक के ग्राम पंचायत भीमकन्हार में हरेली त्यौहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पूरे ग्रामीणों द्वारा पारंपरिक विलुप्त होती खेलों को बचाए रखने के लिए सामूहिक भागीदारी के साथ खेलकूद में हिस्सा लिया गया।

जिसमें कुर्सी दौड़, दौड़, रस्साकशी, गेड़ी दौड़ सहित अन्य खेलों में महिला, पुरुषों और बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस आयोजन के मुख्य अतिथि जनपद उपाध्यक्ष डौंडीलोहारा पोषण बनपेला थे ।तो वही विशेष अतिथि के तौर पर सरपंच पोषण लाल साहू, जनपद सदस्य खगेश ठाकुर , ग्राम पटेल हीराराम देवहारी, एनसिंग भुआर्य बालाराम चनाप, डोमन लाल आमले, पीलू राम ठाकुर, सोनसाय भुआर्य , संतोष बारपेल, कृष्णा जांगड़े, अश्वनी खरे, गोदावरी देवहारी सहित अन्य ग्रामवासी मौजूद थे।

You cannot copy content of this page