DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

धानापुरी में गुरुर के कांग्रेसियों ने मनाई हरेली, विलुप्त होती खेलों को बचाने का प्रयास

गुरुर।ग्राम धानापुरी मे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुरुर द्वारा हरेली त्योहार मनाया गया। विलुप्त होते स्थानीय खेलों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अध्यक्ष नूतन किशोर साहू के नेतृत्व में पारंपरिक खेल कूद ,गेड़ी दौड़,फुगड़ी ,रस्सा खींच ,कुर्सी दौड़ और अन्य खेलों का आयोजन ग्राम धानापुरी में ग्राम पंचायत और ग्राम वासियों के सहयोग से हुआ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैल चित्र एवं पारंपरिक कृषि औजार नांगर ,कुदारी ,रापा गैती कुदारी टँगली बसला साबर पटासी की पूजा अर्चना की गई।कार्यक्रम दोपहर 3बजे से शाम 7बजे तक चला। सभी खेल कूद में इनाम की राशि भी रखा गया था।

जिसमे रस्सा खींच में प्रथम इनाम 501 रुपया एवं व्यक्ति गत खेलो में प्रथम स्थान को 151 एवं प्लेट तथा द्वितीय स्थान पाने वाले को 101एवं प्लेट इनाम के रूप में दिया गया। जिसके मुख्यअतिथि जिला पंचायत बालोद के सभापति श्रीमति मीना सत्येन्द्र साहू थी। अध्यक्षता ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष नूतन किशोर साहू ने की । विशेष अतिथि जिला पंचायत सभापति केदार देवांगन ,जनपद अध्यक्ष प्रभात कुमार ध्रुवे ,पूर्व जिला उपाध्यक्ष सत्येन्द्र साहू,ग्राम धानापुरी के सरपंच श्रीमति प्रभा ठाकुर ,पूर्व ब्लॉक महामंत्री जीवराखन साहू,पूर्व जनपद सभापति ताम्रध्वज यादव ,पूर्व जनपद सभापति रिखी साहू ,जनपद सदस्य योगेश्वर सोनबेर,धानापुरी उपसरपंच खोमन सिन्हा सेक्टर प्रभारी चोवा राम साहू धनुष राम साहू,शोभित राम साहू ,चितेश साहू ,त्रिलोक साहू ,श्रवण नेताम ,भूत पूर्व सैनिक लोकेश साहू,देवनारायन सिन्हा, और ग्राम के सभी पंचगण और नागरिक गण उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page