DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद जिले में राजहरा सबसे बड़ा शहर इसलिए यहां भी खुले स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल

दल्लीराजहरा- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर व कांग्रेस पदाधिकारियों ने केबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक अनिला भेंडिया को दल्लीराजहरा प्रवास में स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल दल्लीराजहरा में खोलने के लिए ज्ञापन सौंपा। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ के ब्लॉक व बड़े शहरों में शासकीय अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खोल रही हैं। उसी तारतम्य में दल्लीराजहरा शहर जो कि जिले का सबसे बड़ी आबादी वाला शहर हैं। इसलिये दल्ली राजहरा में शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल की आवश्यकता है। इस अवसर पर मंत्री मीडिया प्रभारी विवेक मसीह,प्रदेश सचिव व पूर्व पालिका अध्यक्ष काशीराम निषाद,जिला उपाध्यक्ष संगीता नायर,जिला महामंत्री रतिराम कोसमा जिला सयुक्त महामंत्री विजय जोगदंड,जिला सचिव रवि जायसवाल, के ईश्वर राव,सुरेंद्र भेंडिया, ब्लॉक उपाध्यक्ष जीवन लाल साहू,जोगेंद्र ठाकुर, अजय छाजेड़ ब्लॉक महामंत्री प्रवीण शर्मा, श्रीनिवास राव,राधे मंडावी,प्रदीप बाघ,कोषाध्यक्ष नवीन कथूरिया,प्रवक्ता जेबा कुरैशी, सयुक्त महामंत्री रूबी एंथोनी, जागेश्वर गंधर्व,जितेन्द्र मेश्राम सुरेश कुमार ठाकुर,सचिव फ्रांसिस कोलीन,विलसन मैथ्यू,प्रमोद चौधरी, तरनजीत सिंह,ताराचंद बघेल, हासिम कुरैशी,प्रभजीत सिंह कांग्रेस जन उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page