DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मनी कंचन केंद्र की महिलाओं के साथ अध्यक्ष लोकेश्वरी ने मनाया हरेली, सुरेली कुर्सी दौड़ से बदला माहौल, सीएमओ बने निर्णायक


डौंडीलोहारा – नगर पंचायत द्वारा हरेली त्यौहार के अवसर पर मनी कंचन सेंटर में जनप्रतिनिधियों ने पूजा अर्चना की. छत्तीसगढ़ शासन के आदेशानुसार हरेली का त्यौहार बहुत पारम्परिक ढंग से मनाया गया. जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमति लोकेश्वरी गोपी साहू थी.

अध्यक्षता श्रीमति विद्या शर्मा ने की. विशेष अतिथि के रूप में हस्तीमल सांखला एल्डरमेन, संजय गुप्ता एल्डरमेन, गजेन्द्र वर्मा एल्डरमेन और पार्षद झुमुक लाल कोसमा, माया ठाकुर, अनिता साहू ममता शर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी राकेश प्रधान, उपयंत्री भानु प्रकाश घोष, स्वच्छता प्रभारी महेंद्र साहू, सुभाष श्रीवास्तव,रामगुलाल सिन्हा, पंकज चंद्राकर, भानुपटेल राम,यशपटेल, ईश्वर आर्य, पुरुषोत्तम चंद्राकर,महेंद्र बघेल, स्वच्छता दीदी एवं समूह के महिलाएं व समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे. इस दौरान गेंड़ी, सुरेली कुर्सी दौड़ कार्यक्रम आयोजित किया गया.

साथ ही गौमाता को खिचड़ी खिलाकर पूजन भी किया गया. छतीसगढ़िया व्यजंन का लुफ्त भी लिया गया और हरियर छत्तीसगढ़ की सपना को साकार करने के लिए वृक्षारोपण भी किया गया. मुख्य नगरपालिका अधिकारी राकेश प्रधान के मार्गदर्शन में श्रीमती लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा के मुख्य आतिथ्य में उक्त पूरा आयोजन था. खेल कार्यक्रम में सीएमओ राकेश प्रधान द्वारा निर्णायक की भूमिका भी निभाई गई.

जिसमें देवला तमुरिया प्रथम और पूर्णिमा निषाद कुर्सी दौड़ में दूसरे स्थान पर रही. जिसे अध्यक्ष द्वारा प्रथम पुरस्कार और मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत डौंडीलोहारा द्वारा दूसरा पुरस्कार स्वतंत्रता दिवस पर प्रदान किया जाएगा.

You cannot copy content of this page