DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पैरी में गुंडरदेही ब्लॉक के कांग्रेसी मनाएंगे हरेली

गुंडरदेही– छ ग प्रदेश/जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही के द्वारा 8 अगस्त रविवार को दोपहर 2 बजे छत्तीसगढ़ के पारंपरिक त्यौहार हरेली को ग्राम पैरी के गौठान में कृषि उपकरण एवं गौमाता की पूजा करते हुए स्थानीय निवासियों के साथ पारंपरिक- गेड़ी दौड़,नारियल फेंक,फुगड़ी, कबड्डी,खो-खो,कुर्सी दौड़ सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है.जिसमें प्रमुख रुप से छ ग सरकार के संसदीय सचिव एवं पीसीसी प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद, जिला पंचायत बालोद की अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरा,जनपद अध्यक्ष सुचित्रा साहू उपस्थित रहेंगे. अध्यक्ष भोजराज साहू ने गुंडरदेही ब्लाक कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी गण, युवा कांग्रेस, NSUI, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस,सेवादल,पिछड़ा वर्ग /अ जा/अल्पसंख्यक विभाग/आदिवासी कांग्रेस एवं समस्त विभाग/प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण, समस्त जोन, सेक्टर एवं बूथ के अध्यक्षगण,सहकारिता, नगरीय निकाय के पार्षद, एल्डरमैन, त्रिस्तरीय पंचायतीराज के निर्वाचित जनप्रतिनिधिगण एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों से राज्य सरकार द्वारा कोरोना महामारी हेतु जारी गाइड लाइन(सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क) का पालन करते हुए ग्राम पैरी पहुँचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है.

You cannot copy content of this page