दैहान जंगल बचाने 8 अगस्त को होगा हवन, भगवान को अर्जी पत्र व राष्ट्रपति, पीएम, सीएम को पत्राचार की पहल



बालोद। दैहान तरौद जंगल बचाओ अभियान के तहत 8 अगस्त को सुबह 10:30 बजे सद्बुद्धि महायज्ञ का कार्यक्रम रखा गया है। जिसमें जिला भर के सभी पर्यावरण प्रेमियों के सहयोग से यह कार्यक्रम संपन्न होगा। भोज साहू पर्यावरण प्रेमी ने बताया कि दैहान तरौद जंगल बचाओ अभियान में सुबह 11 बजे महायज्ञ में हवन कुंड में पंडित के माध्यम यज्ञ हवन किया जायेगा। साथ ही भगवान ब्रह्मा विष्णु महेश को अर्जी पत्र लिखकर जंगल काटने वालों को सद्बुद्धि प्रदान करने के लिए पत्र लिखेंगे। उसके बाद देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, वन मंत्री को भी पत्र लिखकर दैहान तरौद जंगल में कटने वाले पेड़ के फैसले पर तत्काल रोक लगवाने की मांग पत्र भेजेंगे। साथ ही 11.30 को पुत्र वृक्षांश का तीसरा जन्मोत्सव केक काटकर मनाया जायेगा। उसके उपरांत सीड बाल का रोपन जंगल में किया जायेगा। इस पहल में जिले के बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमियों का टीम जिसमें प्रमुख रूप से विरेन्द्र सिंह ग्रीन कमांडो, कविता गेंद्रे सामाजिक कार्यकर्ता, दीपक थवानी सामाजिक कार्यकर्ता ,दुलेश्वर डडसेना पर्यावरण प्रेमी, संतोष देशलहरे ,वामन साहू विनय गुप्ता पिलेश्वर साहू शुभम साहू, राजकुमार साहू, प्रदीप साहू ,सुरेश बघेल, प्रशांत पवार ,तारकेश्वर देशमुख,टिकेश्वर साहू, नौम साहू, नैना साहू, गायत्री साहू , कादम्बिनी यादव, संतलाल देवांगन, यशवंत टंडन, विनोद टंडन विशाल खत्री ,कौशल गजेंद्र सहित जिला के पर्यावरण प्रेमी की टीम उपस्थित रहेंगे।

You cannot copy content of this page