DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिला कार्यकारिणी की प्रथम बैठक- कांग्रेस का संकल्प- पार्टी के कार्यकर्ता अपनी मेहनत से जिले में इतिहास फिर दोहराएंगे

बालोद– कांग्रेस भवन में जिला कार्यकारिणी का प्रथम सम्मेलन एवं नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संसदीय सचिव एवं प्रदेश प्रवक्ता कुंवरसिंह निषाद ने कहा कि कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूती देने का कार्य करना है। उन्होने बताया कि छत्तीसगढ़ में संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में लगातार जनहित से जुड़ा कार्य जारी है। गांव, गरीब, किसान के हित के लिए उन्होंने कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। आज विभिन्न योजनाओं के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग का हित प्रदेश सरकार द्वारा किया जा रहा है। आगे भी यह कार्य जारी रहेगा। हम सभी कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता व सच्चे जनसेवक है, हम सभी को एकजुट होकर आगे भी सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर काम करना होगा।

विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि जिले में कांग्रेस का संगठन सक्रिय तथा मजबूत है। पार्टी के कार्यकर्ता अपनी मेहनत से जिले में इतिहास फिर दोहराएगी। सभा को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व जिले के प्रभारी बिरेश ठाकुर, जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरें, नगर पालिका के अध्यक्ष विकास चोपड़ा, पूर्व विधायक डोमेद्र भेड़िया, कृष्णा दुबे, अनीता साहू, रामजी भाई पटेल, धीरज उपाध्याय, रतीराम कोसमा, क्रांतिभूषण साहू, पुरुषोत्तम पटेल अनिल यादव, चंद्रेश हिरवानी, हस्तीमल सांखला, अनिल लोढ़ा, सुमन सोनबोईर, बंटी विनोद शर्मा, नूरउल्ला खान, पीमन साहू, डॉक्टर नारायण साहू, गिरीश चंद्राकर, युवराज साहू, केजूराम सोनबोईर शहित जिला कांग्रेस कमेटी के बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद थे। उपस्थित सभी पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

You cannot copy content of this page