DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आंध्र प्रदेश पासिंग की ट्रक के चपेट में आने से पाकुरभाट में युवक की मौत

बालोद। बालोद से धमतरी मार्ग पर पाकुरभाट के पास एक आंध्रप्रदेश पासिंग की ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई । जिस पर बालोद पुलिस ने धारा 304a का केस दर्ज किया है। घटना की सूचना देने वाले अमन कुमार निवासी जवाहर पारा बालोद का कहना है 6.08.2021 को पाकुरभाट तरफ निजी काम से जा रहा था। उसी समय बालोद से धमतरी मार्ग मेन रोड पाकुरभाट के पास निर्माणधीन मंगल भवन के नजदीक सामने से आ रही ट्रक क्रमांक AP 31 X 3322 के चालक द्वारा तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर एक्सीडेन्ट करने से मृतक की मृत्यु मौके पर ही हो गई । पुलिस द्वारा धारा 304- A भादवि. का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी वाहन चालक के विरूद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। मृतक का नाम व पता- कनस पिता चंदरू उम्र 50 वर्ष ग्राम साल्हे थाना डौण्डी लोहारा जिला बालोद है। घटना 6 अगस्त की दोपहर 2 बजे की थी मेन रोड पाकुरभाट के पास निर्माणधीन मंगल भवन के नजदीक घटना हुई। मृतक कनस अपने परिवार से मिलने अपने मोटर सायकल TVS XL SUPER से लखनपुरी जाने निकलना जो बालोद से धमतरी मार्ग मेन रोड पाकुरभाट के पास निर्माणधीन मंगल भवन के नजदीक सामने तरफ से आ रही ट्रक क्रमांक AP 31 X 3322 के चालक द्वारा तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर एक्सीडेन्ट करने से मृतक के सिर, पैर में अंदरूनी चोट आने से मौत का शिकार हो गया।

You cannot copy content of this page