बालोद/गुरुर। छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार द्वारा छतीसगढ़ के पारंपरिक तीज त्योहारों पर पूर्व में घोषित अवकाश के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा स्वागत करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 8 अगस्त 2021 को स्थानीय गौठान में कृषि उपकरण एवं गौमाता की पूजा करते हुए उत्साह एवं हर्षोउल्लास के साथ मनाये जाने का निर्णय लिया है ।हरेली त्योहार के इस अवसर पर गुरुर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष नूतन किशोर साहू के नेतृत्व में पारंपरिक खेल कूद ,गेड़ी दौड़,फुगड़ी ,नारियल फोड़ ,कुर्सी दौड़ और अन्य खेलों का आयोजन ग्राम धानापुरी में 8 अगस्त को दोपहर 2 बजे किया गया है। जिसमें कांग्रेस के पदाधिकारियो ,विधायक ,पूर्व विधायक ,वरिष्ठ कांग्रेस जन ,जिला/ब्लॉक के पदाधिकारी ,मोर्चा संगठन के पदाधिकारी ,महिलाकांग्रेस/युवाकांग्रेस/सोशलमीडिया/त्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचितअध्य्क्ष एवं सदस्यगण ,जोन प्रभारी सेक्टर प्रभारी ,बूथ अध्यक्ष सभी साथियों की उपस्थिति की अपील की गई है।
ब्लॉक स्तरीय हरेली त्योहार धानापुरी में, चल रही तैयारी
