DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जन सुविधा हेतु दुर्ग जिला में प्राइवेट (चिटफंड) कंपनियों से जमा पैसा वापसी हेतु अब 10 अगस्त तक लिया जाएगा आवेदन

दुर्ग – चिटफंड कंपनियों में निवेश करने वाले जनसामान्य/ निवेशकों से धन वापसी हेतु आवेदन पत्र जिला कार्यालय दुर्ग में लिया जा रहा था। जन सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए अब 06 अगस्त से 10 अगस्त तक विकासखंड मुख्यालय में भी इनसे आवेदन लिया जाएगा। इसके लिए विकासखंड स्तर पर अधिकारी नियुक्त किया गया है। तहसील कार्यालय दुर्ग, धमधा, पाटन में आवेदन लिया जाएगा। इसके लिए संबंधित एस.डी.एम. को नियुक्त किया गया है। तहसील कार्यालय बोरी में तहसीलदार एवं उप तहसील कार्यालय अहिवारा में नायब तहसीलदार जनसामान्य से आवेदन लेंगे।

You cannot copy content of this page