DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद में इस बार भी स्टेडियम के बजाय स्वतंत्रता दिवस समारोह पुलिस लाइन में, देखिये क्या है जिला प्रशासन की गाइडलाइन,, सांस्कृतिक कार्यक्रम पर इस बार भी जिले में बैन 

बालोद– हर साल की तरह इस साल  भी 15 अगस्त 2021 को राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमामय वातावरण में मनाया जाएगा। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजन की तैयारी संबंधी बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

बैठक लेते हुए कलेक्टर

उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय में मुख्य समारोह का आयोजन कलेक्टोरेट के समीप पुलिस लाइन में किया जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार इस वर्ष कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए विशेष सावधानी बरतनी होगी। भारत सरकार गृह मंत्रालय एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के कोविड-19 से बचाव हेतु जारी सभी निर्देशों का पालन एवं उपाय करने होंगे। कलेक्टर ने बताया कि जिला स्तर पर समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। ध्वजारोहण उपरांत पुलिस एवं नगर सैनिक की टुकड़ियों के द्वारा सलामी (गार्ड आफ आॅनर) दी जाएगी। मुख्य अतिथि के द्वारा मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन किया जाएगा। कार्यक्रम में कोरोना वारियर्स डाॅक्टरों, पुलिसकर्मियों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं स्वच्छताकर्मियों को आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंनें कहा कि समारोह में मास्क पहनना, सामाजिक दूरी आदि का पालन अनिवार्यतः किया जाए। कलेक्टर ने मुख्य समारोह स्थल पर बेरिकेेटिंग कार्य, शामियाना, कुर्सियाॅ आदि की व्यवस्था, पेयजल हेतु पानी टैंकर की व्यवस्था, बिजली एवं ध्वनि विस्तारक यंत्र की व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था आदि के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी निर्धारित की।
जनपद, तहसील व पंचायतों में इस तरह होगा आयोजन 
कलेक्टर ने बताया कि तहसील व जनपद स्तर पर सार्वजनिक समारोह आयोजित नहीं होगे। जनपद पंचायत कार्यालयों में जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं नगरीय निकायों में नगरीय निकाय अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंचायत मुख्यालयों में सरपंच द्वारा एवं बड़े गाॅवों में गाॅवों के मुखिया द्वारा ध्वजारोहण किया जाकर, सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गान गाया जाएगा। उन्होंने बताया कि ऐसे शैक्षणिक संस्थान जो खुले हुए हैं वहाॅ पर छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया जाए तथा स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला जाए, किंतु रैली, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिता इत्यादि का आयेाजन नहीं किया जाएगा। कोरोना से बचाव हेतु जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाएगा।
कलेक्टर ने कहा कि सभी शासकीय, सार्वजनिक भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए। 15 अगस्त 2021 स्वतंत्रता दिवस की रात्रि में जिले के सभी शासकीय व सार्वजनिक भवनों, राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों पर रोशनी की जाए। बैठक में अपर कलेक्टर डाॅ. ए.के.बाजपेयी, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री डी.आर.पोर्ते, एस.डी.एम. बालोद श्री आर.एस.ठाकुर, एस.डी.एम. गुण्डरदेही श्री भूपेन्द्र अग्रवाल, एस.डी.एम. डौण्डीलोहारा श्रीमती प्रेमलता चंदेल, एस.डी.एम. गुरूर श्री अमित श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती सिल्ली थामस, श्री ऋषिकेश तिवारी, श्री अभिषेक दीवान, श्री सुब्रत प्रधान सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

समय सीमा के बैठक में मिलें ये निर्देश 

इसी तरह कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने कहा कि लोक सेवा गारंटी अधिनियम के लंबित प्रकरणों का निर्धारित समय सीमा में शतप्रतिशत निराकरण करें। श्री महोबे संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक में भी निर्देशित कर रहे थे। उन्होंने लोक सेवा गारंटी अधिनियम के प्रकरणों की समीक्षा की और अधिकारियों से कहा कि किसी भी विभाग में लोक सेवा गारंटी अधिनियम के प्रकरण लंबित न रहे। कलेक्टर ने कहा कि स्कूलों में कक्षा पहली से कक्षा पाॅचवी, कक्षा आठवीं, कक्षा दसवीं और कक्षा बारहवीं की आॅफलाईन कक्षाएॅ संचालित की जा रही है। स्कूलों में मास्क का उपयोग तथा सोशल डिस्टेंसिंग का अनिवार्य रूप से पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों की ड्यूटी स्कूलों की माॅनीटरिंग हेतु लगाई गई है, वे समय-समय पर स्कूलों की माॅनीटरिंग करें। कलेक्टर ने जिले में रासायनिक खाद की उपलब्धता तथा वितरण की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर क्रियान्वयन, गिरदावरी कार्य की प्रगति, वृक्षारोपण आदि की प्रगति की जानकारी ली। कलेक्टर ने समय सीमा के प्रकरणों के निराकरण की विभागवार समीक्षा की और शेष प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री निवास, राज्य सचिवालय, पीजीएन, कमिश्नर कार्यालय आदि से प्राप्त प्रकरणों के निराकरण की विभागवार समीक्षा की। 

You cannot copy content of this page