DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कोरोना कंट्रोल के लिए अब इस जोन की जिम्मेदारी मिली डिप्टी कलेक्टर ऋषिकेश तिवारी को, नोडल अधिकारी नियुक्त

बालोद– कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी  जनमेजय महोबे ने आदेश जारी कर कहा है कि जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को दृष्टिगत रखते हुए जिला बालोद में समय-समय पर किसी क्षेत्र विशेष में अत्याधिक कोरोना पाॅजीटिव मरीज पाए जाने पर संबंधित क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया जाता है। जिला के अंदर इस प्रकार घोषित समस्त कंटेनमेंट जोन में किसी भी प्रकार की समस्या, शिकायत होने पर उसके निराकरण, समन्वय हेतु जिला स्तर पर डिप्टी कलेक्टर ऋषिकेश तिवारी (मोबाईल नम्बर 94252-81258) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

You cannot copy content of this page