गांव के गौरव-ग्राम पिरिद के वेटलिफ्टिंग खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय सीनियर प्रतियोगिता में जीते 3 पदक




बालोद। दल्लीराजहरा में 24एवं 25 जुलाई को आयोजित 18वीं सीनियर महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता में ग्राम पिरिद के कुल 7 बालक एवं बालिकाओं ने भाग लिया था । जिसमें बालिका – अजंली मंडावी (45)तृतीय ,भारती साहू (49) तृतीय , हेमा मंडावी(59) के प्रतिनिधित्व बालक में
रामवतार साहू(109) प्रथम
गगन देशमुख प्रतिनिधित्व, महेंद्र पटेल प्रतिनिधित्व , घनश्याम पटेल प्रतिनिधित्व किया ।
यह सभी बच्चे गांव में स्थित पावर फिटनेस जिम में रोजाना शाम को 2 घंटे अभ्यास करते हैं । सभी बच्चे राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं । इन सभी बच्चो को ग्राम पिरिद सरपंच अवध राम, उप सरपंच केसव देशमुख एवं बच्चो के कोच प्रकाश देशमुख ने ख़ुशी व्यक्त करते हुए आगामी खेल की शुभकामनाये दी ।

You cannot copy content of this page