DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

घोटिया में अतिथियों की तरह बच्चों का कराया गया कक्षा में प्रवेश

बालोद। ऑफलाईन कक्षायें 2 अगस्त से संकुल केंद्र घोटिया के प्राथमिक शाला घोटिया, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, हाई एवं हायर सेकंडरी विद्यालय में ऑफलाइन कक्षा का शुभारंभ शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, पंचगण एवं ग्रामवासी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर शाला परिसर में वृहद रूप से वृक्षारोपण, पुष्प वर्षा एवं बच्चों का मुंह मीठा कर अतिथियों द्वारा प्रोत्साहित किया गया । साथ ही कोरोना वायरस, 2 गज की दूरी एवं मास्क के उपयोग के बारे में छात्रों एवं समुदाय को जागरूक किया गया एवं नोडल अधिकारी के द्वारा आवश्यक तैयारियों का निरीक्षण किया गया। शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष भोज कुमार साहू, धन्नू राम ठाकुर, बसंत कुमार पटेल, कमलेश्वर यादव, विमला साहू,जयंत्री साहू,संकुल प्राचार्य सह प्रभारी डी एस वर्मा, एच के बंजारे प्राचार्य, आरआर नुरूटी, गावड़े , बी साहू मैडम,गावडे मैडम,शिक्षक डोंगरे द्वारा तालियों के माध्यम से बच्चों का स्वागत किया गया ।

You cannot copy content of this page